{"_id":"689a49ce2e176bcfc50e55f7","slug":"there-will-be-three-gates-for-entry-in-iskcon-108-lamps-will-be-donated-chandigarh-news-c-16-pkl1079-788190-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इस्कॉन में प्रवेश के लिए होंगे तीन गेट, 108दीपों का होगा दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इस्कॉन में प्रवेश के लिए होंगे तीन गेट, 108दीपों का होगा दान
विज्ञापन
चंडीगढ़। जन्माष्टमी 16 अगस्त को है। इसके लिए सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर को भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। मंदिर को फूलों और जगमग रोशनी से सजाया जा रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए इस्कॉन प्रबंधन ने तीन गेट बनाए जा रहे हैं।
इस पंडाल में जन्माष्टमी पर भगवान का अभिषेक और कीर्तन होगा। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम इस्कॉन के द्वारा चलाए जा रहे भक्त प्रहलाद स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा नृत्य नाटिका और गीत भजन पेश होंगे।
इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस्कॉन में भगवान श्री राधा माधव का दर्शन के लिए आएंगे। इस संबंध में इस्कॉन प्रबंधन तैयारियों में पूरी तरह से जुट गया है। भीड़ पर नियंत्रण के लिए 1500 वालंटियर तैनात रहेंगे। इसके अलावा 80 प्राइवेट सुरक्षाकर्मी भी होंगे। वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
भगवान का होगा 108 कलश अभिषेक...
इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के 108 गण्यमान्य लोग भगवान राधा माधव का अभिषेक करेंगे। 108 दीपों का भी दान होगा। यह अभिषेक शाम सात बजे से होगा। इसके बाद रात 11 बजे से रात 12 बजे तक इस्कॉन के पुजारी भगवान का 108 कलश से महाभिषेक करेंगे।
इस दौरान दूध, दही, शहद, पंचामृत और विविध प्रकार के फलों के रस से भगवान का अभिषेक करेंगे। जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व 15 अगस्त को इस्कॉन परिसर में बने भव्य पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश होंगे।
भगवान राधा माधव के लिए सज रहा है फूल बंगला
इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर राधा माधव के लिए इस बार फूल बंगला तैयार हो रहा है। वृंदावन से कलाकार बंगला बना रहे हैं। भगवान रंग बिरंगे परिधान में सजेंगे। परिधान भी वृंदावन में तैयार हो रहा है। 15 अगस्त तक फूल बंगला बन कर तैयार हो जाएगा। फूल बंगला के निर्माण के लिए ताजे फूल कोलकाता, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और बंगलुरू से मंगाए जाएंगे।