फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There was a ruckus outside the DSW office when the nomination of the candidate from Satth was cancelled

Chandigarh News: सत्थ के कैंडिडेट का नॉमिनेशन रद्द होने पर डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर हंगामा

Thu, 28 Aug 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus outside the DSW office when the nomination of the candidate from Satth was cancelled
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के बाहर सत्थ संगठन के सदस्यों ने हंगामा किया। यह हंगामा सत्थ के वाइस प्रेजिडेंट पद के उम्मीदवार का नॉमिनेशन रद्द करने के विरोध में किया गया। नॉमिनेशन रद्द करने का कारण कैंडिडेट पर एफआईआर और किसी परीक्षा में शामिल न होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले साल वह किसी परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन

सत्थ के सदस्यों ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय पर कब्जा जमाए बैठे आरएसएस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ जबरदस्त हिंसा की है। सत्थ के सिद्ध सिख युवक अश्मीत सिंह का नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया है। उन्हें नॉमिनेशन रद्द करने का कारण भी नहीं बताया गया है।अश्मीत सिंह पिछले पांच वर्षों से लगातार पंथ पंजाब और कैंपस में छात्र अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। नामांकन रद्द विरोध में संगठन सुबह से डीन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा रहा। संगठन के समर्थकों ने रात 9 बजे तक कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन ने चेतावनी दी कि अगर इंसाफ नहीं हुआ तो सत्थ डीएसडब्ल्यू के दफ्तर पर ताला जड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed