फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There is no space for new lawyers in the district court, causing problems in the court premises.

Chandigarh News: जिला अदालत में नए वकीलों के लिए जगह नहीं, कोर्ट परिसर में हो रही परेशानी

Tue, 14 Oct 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
There is no space for new lawyers in the district court, causing problems in the court premises.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में नए वकीलों के लिए बैठने और काम करने तक की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। वरिष्ठ वकीलों के लिए करीब 500 चैंबर मौजूद हैं लेकिन रोजाना दो से ढाई हजार वकील केसों की सुनवाई के लिए अदालत आते हैं। नए वकीलों को अपने मुवक्किलों से मिलने और दस्तावेज़ तैयार करने के लिए अदालत परिसर में इधर-उधर खड़ा रहना पड़ता है जबकि कुछ को सर्विस ब्लॉक में नोटरी व अन्य वकीलों के साथ कुर्सी साझा करनी पड़ती है।

बैठने की जगह मुहैया करानी चाहिए
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन को नए वकीलों के लिए चैंबर या वैकल्पिक बैठने की जगह मुहैया करानी चाहिए। नए वकीलों को इस कारण प्रैक्टिस और केस की तैयारी में कठिनाई होती है।
विज्ञापन


नए वकील न्याय व्यवस्था की रीढ़
एडवोकेट वरुण धवन ने कहा कि प्रशासन को जल्दी से जल्दी युवा वकीलों के लिए कार्यस्थल, विश्राम क्षेत्र और साझा बैठक कक्ष की व्यवस्था करनी चाहिए। बार एसोसिएशन के कई सदस्य भी इस समस्या को गंभीर मानते हैं और कहते हैं कि नए वकील न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें उचित सुविधाएं देना न्यायिक प्रक्रिया की गुणवत्ता के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed