{"_id":"5ec43ce28ebc3e904c798e2a","slug":"there-is-an-exemption-to-resume-economic-activities-do-not-misuse-badnaur-chandigarh-news-pkl375656544","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक बदनौर की चेतावनी- आर्थिक गतिविधियां फिर शुरू करने को मिली है छूट, दुरुपयोग न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक बदनौर की चेतावनी- आर्थिक गतिविधियां फिर शुरू करने को मिली है छूट, दुरुपयोग न करें
Wed, 20 May 2020 11:10 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि शहरवासियों को दी गई छूट केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के उद्देश्य से दी गई है। उन्होंने अपील की कि वह शारीरिक दूरी बनाकर स्वच्छता के साथ खरीदारी करें। दिए गए छूट का दुरुपयोग न करें और बाहर जाते समय उचित देखभाल और सावधानी बरतें।
प्रशासक ने मार्केट एसोसिएशन, ट्रेडर्स और दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह मार्केट एरिया को सैनिटाइज करते रहें। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि खरीदारी करते समय शारीरिक दूरी का पालन हो और ग्राहकों ने मास्क पहना हो। दुकान के बाहर हैंड सैनिटाइजर भी रखें। ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रशासक को बताया गया कि अब तक 18 स्पेशल श्रमिक ट्रेन और बसों के माध्यम से 24,867 प्रवासी मजदूरों, छात्रों व अन्य फंसे हुए लोगों को घर भेजा गया है।
प्रशासक ने डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज को आदेश दिया कि वह कंटेनमेंट जोन बापूधाम और सेक्टर-30बी में सख्त निगरानी रखें। प्रशासक ने पीजीआई के डायरेक्टर और अन्य वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ एक विस्तृत चर्चा की। डॉक्टरों की इस टीम ने सेक्टर-26 स्थित बापूधाम में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उपाय सुझाए हैं। प्रशासक ने अधिकारियों को उपायों पर काम करने के निर्देश दिए।

कोरोना के कम गंभीर मरीजों को सूद धर्मशाला में किया शिफ्ट
बैठक में जीएमसीएच 32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार कोरोना वायरस के कम गंभीर मरीजों को डिस्चार्ज करने का काम शुरू कर दिया गया है। शहर के 38 कोरोना के कम गंभीर मरीजों को 10 दिन अस्पताल में पूरे होने के बाद पोस्ट डिस्चार्ज सेंटर में भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि इन सभी को सूद धर्मशाला के पोस्ट डिस्चार्ज केयर सेंटर में रखा गया है। स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी चिकित्सा संस्थान केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। प्रशासक ने नगर निगम के कमिश्नर केके यादव को आदेश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि शहरवासियों को पीने के पानी की कोई समस्या न हो।
बापूधाम के सभी घरों में पहुंचा ड्राई राशन: डीसी
नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि शहर के मार्केट एसोसिएशन और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को कैसे खोला जाना है, इसे लेकर एक विस्तृत प्लान भेजा गया है ताकि वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि बापूधाम के सभी लोगों तक ड्राई राशन के पैकेट पहुंचाए गए हैं। इसके अलावा एरिया में एंट्री और एग्जिट पर खास तौर पर निगरानी रखी जा रही है।
वहां के दो स्कूलों को अपने अधीन लेकर बेड की व्यवस्था की गई है। कोई भी अगर वहां रहना चाहता है तो वह रह सकता है। एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि ट्राइसिटी में जल्द ही बस सर्विस शुरू हो जाएगी। इसके लिए पंजाब और हरियाणा ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि बसों में 50 प्रतिशत सवारियां ही बैठेंगी। हर फेरी के बाद बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।