फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   There can be a change in the organization of BJP in Haryana at any time

Haryana News: भाजपा संगठन में बदलाव किसी भी वक्त संभव, अध्यक्ष-महामंत्री के बीच तीन घंटे चली बैठक

Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि दोनों बैठकों में संगठन में बदलाव को लेकर लंबा विचार-विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी के तीनों महामंत्री में से दो बदले जाने तय हैं।

विज्ञापन
There can be a change in the organization of BJP in Haryana at any time
भाजपा। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा भाजपा संगठन में अब कभी भी बदलाव हो सकता है। इस संबंध में तीन दिन में दो बैठकें हो चुकी हैं। पहली बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री के निवास पर प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा के बीच देर रात तक चली। वहीं, दूसरी बैठक बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के बीच करीब तीन घंटे चली। इन दोनों के अलावा बैठक में कोई अन्य पदाधिकारी मौजूद नहीं था। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दोनों बैठकों में संगठन में बदलाव को लेकर लंबा विचार-विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी के तीनों महामंत्री में से दो बदले जाने तय हैं। वहीं, प्रवक्ता और मीडिया प्रभारियों के दायित्व में परिवर्तन किया जाना है। इसके अलावा राज्य के आठ से 10 जिला अध्यक्ष भी बदले जाने हैं। इनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। हालांकि बैठक के बाद चर्चा रही कि देर रात भाजपा संगठन के नए पदाधिकारियों की सूची जारी हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल से पहले कभी भी संगठन में बदलाव हो सकता है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के पद संभालते ही चर्चा शुरू हो गई थी कि संगठन में नए चेहरे लाए जाएंगे।

विज्ञापन

उधर, मुख्यमंत्री ने जिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

वहीं, चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलवल, फरीदाबाद और नूंह जिले से आए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों और पार्टी के कामकाज का फीडबैक लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से हरियाणा सरकार द्वारा जनता को दी जा रही योजनाओं और सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के लाभार्थियों से भी मुलाकात करें। मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर देश हित में सदैव कार्यरत है। भाजपा देश की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं की वजह से बनी है। मुलाकात के दौरान संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, महामंत्री एवं पूर्व विधायक पवन सैनी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed