{"_id":"2d61603738979b303e85203e648d1f68","slug":"then-petitioned-for-custody-of-the-daughter-of-gitanjali-cast","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतांजलि की बेटी की कस्टडी के लिए फिर अर्जी डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतांजलि की बेटी की कस्टडी के लिए फिर अर्जी डाली
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 31 Oct 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीतांजलि की बड़ी बेटी को उसके जन्मदिन पर प्यार देने के लिए ननिहाल पक्ष ने कस्टडी के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है।
यह अर्जी सीजेएम भावना जैन की कोर्ट में दायर की गई है और इस पर 2 नवंबर को सुनवाई होगी। हालांकि, कस्टडी की अर्जी पहले जज अतुल मड़िया की कोर्ट में दी गई थी।
पिछले दिनों उनका निधन होने के बाद उनकी कोर्ट के केस अस्थाई तौर पर सीजेएम भावना जैन की कोर्ट में चल रहे हैं।
अर्जी के मुताबिक, गीतांजलि की बड़ी बेटी का छह नवंबर को जन्मदिन है। इसलिए छह, सात और आठ नवंबर तक के लिए उसे नाना-नानी को सौंपा जाए, ताकि उसके जन्मदिन पर उसे प्यार दिया जा सके।
पहले भी ननिहाल पक्ष ने दोनों बेटियों की कस्टडी के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिस पर नाना-नानी को तीन घंटे के लिए बच्चियों से मिलाया गया था।
गौरतबल है कि गुड़गांव के पूर्व सीजेएम रवनीत गर्ग की पत्नी गीतांजलि की गुड़गांव में हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई के पास है और रवनीत गर्ग इस केस में आरोपी हैं। फिलहाल, रवनीत गर्ग जगाधरी में कार्यरत हैं।