{"_id":"56f012034f1c1b3707f14d24","slug":"theft-in-retired-engineer-home-tour-and-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड इंजीनियर के घर से चुराए रुपये से टूर और शॉपिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड इंजीनियर के घर से चुराए रुपये से टूर और शॉपिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के रिटायर्ड इंजीनियर के घर से नौ लाख रुपये चुराने के बाद आरोपी ने जमकर शापिंग की और टूर पर भी गया। इसका खुलासा आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 90 हजार की नगदी बरामद की है।
विज्ञापन
एएसपी ईस्ट डा. गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी के पास से दो गाड़ियां बरामद की गई हैं। दोनों गाड़ियों पर आर्मी स्पेशल फोर्स का स्टीकर लगा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एएसपी ईस्ट ने बताया कि आरोपी सेक्टर-8 निवासी गगनदीप पीयू में लॉ का स्टूडेंट रह चुका है। इस दौरान नशे की लत में पड़ने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद वह सेक्टर-22 में पीजी चलाने लगा था। आरोपी गगनदीप के पिता ईटीओ (पंजाब) और मां चंडीगढ़ स्थित स्कूल से प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुई थीं।
विज्ञापन
यह सामान बरामद
आरोपी गगनदीप ने नौ लाख चुराने के बाद उसने एलईडी, फ्रिज, मोबाइल, कुर्सी, म्यूजिक सिस्टम खरीदा था। साथ ही आरोपी ने जीप मोडिफाई करवाई थी। आरोपी हिमाचल टूर पर भी गया था।
गौरतलब है कि सेक्टर-21 निवासी फकीर चंद भनोट 22 से 28 फरवरी तक शहर से बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी ने घर में रखे नौ लाख रुपये चुरा लिए थे। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोपी गगनदीप पर शक जताया था। शिकायतकर्ता और आरोपी गगनदीप के पिता में बचपन से दोस्ती थी। इसी वजह से गगनदीप अक्सर आता-जाता था और पैसे की लेनदेन भी करता था। फिलहाल, सेक्टर-19 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।