{"_id":"695c02e8f3e1b5625808ca29","slug":"theft-accused-arrested-sent-to-jail-chandigarh-news-c-16-pkl1079-915378-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
मनीमाजरा। थाना पुलिस मनीमाजरा ने चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए दो लोहे के फूलदान स्टैंड बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
शिकायतकर्ता एमएचसी मनीमाजरा निवासी प्रेम चंद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 4 जनवरी की शाम करीब 6 बजे जब वह घर लौटा तो उन्होंने एक युवक को उनके घर के बाहर से दो लोहे के फूलदान स्टैंड चोरी करते हुए देखा। आरोपी सामान लेकर भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना पहचान वहीं के रहने वाले अभिषेक (27) के तौर पर बताई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी किए गए दोनों लोहे के फूलदान स्टैंड बरामद किए गए।