फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theatre festival, theatre world, tagore theatre, chandigarh

टैगोर थिएटर में 3 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल 22 से, ये नाटक होंगे

Wed, 20 Apr 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Apr 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
theatre festival, theatre world, tagore theatre, chandigarh
थियेटर फेस्टिवल की घोषणा करते विभाग के ‌अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ प्रशासन का डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर और टैगोर थिएटर सोसाइटी 22 अप्रैल से तीन दिवसीय थिएटर फेस्टिवल आयोजित कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब यहां होने वाले शो के टिकट रखे गए हैं। हालांकि यह केवल 100 और 200 रुपये ही हैं। तीन दिन तक चलने वाले फेस्टिवल में नेशनल लेवल के थिएटर कलाकार प्ले पेश करेंगे।  
विज्ञापन


मंगलवार को यूटी गेस्ट हाउस में डायरेक्टर कल्चर डिपार्टमेंट जितेंद्र यादव और टैगोर थिएटर सोसाइटी के डायरेक्टर कुलदीप शर्मा ने फेस्टिवल के बारे में जानकारी दी। जितेंद्र यादव ने बताया कि तीन दिवसीय इस फेस्टिवल में राकेश बेदी, आसिफ शेख, निवेदिता बौंठियाल, एसएस जहीर और शेखर सेन जैसे कलाकार शिकरत कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन शो के टिकट बुक माय शो पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा लोग टैगोर थिएटर से भी जाकर टिकट खरीद सकते हैं। वहीं कुलदीप शर्मा के अनुसार जिन लोगों ने टिकट बुक करवा लिए हैं, वह प्ले वाले दिन लाइन से बचने के लिए टैगोर थिएटर से पहले ही फिजिकल टिकट हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर कल्चर डिपार्टमेंट के अनुसार पहले दिन के प्ले के 750 में से 672 टिकट बुक हो चुके हैं, जबकि दूसरे दिन के 320 टिकट और तीसरे दिन के प्ले के 250 टिकट बुक हो चुके हैं। 

ये होंगे नाटक 
22 अप्रैल : पहले दिन आईपीटीए मुंबई के हिंदी नाटक ‘शिमला कॉफी हाउस’ का मंचन होगा। इसमें चर्चित टीवी कलाकार आसिफ शेख, राकेश बेदी, निवेदिता बौंठियाल और एसएम जहीर अभिनय करेंगे। 

23 अप्रैल : दूसरे दिन राकेश बेदी के हिंदी नाटक ‘मसाज’ का मंचन होगा। इसमें चर्चित टीवी कलाकार राकेश बेदी सोलो परफॉर्म करेंगे। दो घंटे के प्ले में राकेश 22 विभिन्न किरदार निभाएंगे। 
24 अप्रैल : तीन दिवसीय थिएटर फेस्टिवल के अंतिम दिन शेखर सेन के नाटक ‘कबीर’ का मंचन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed