{"_id":"21c1b8a3291e462d29ab191c03901cdc","slug":"theatre-age-ngo-director-zulfikar-sexual-harassment-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 नाबालिगों की IG से गुहार, जुल्फीकार से बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 नाबालिगों की IG से गुहार, जुल्फीकार से बचाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीओ थिएटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार खान के खिलाफ शिकायत देने वाले चार नाबालिगों ने उसके सहयोगियों से जान का खतरा बताया है। उनका कहना है कि उन्हें शिकायत वापस न लेने के बदले में धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस हेडक्वार्टर में पब्लिक विंडो में आईजी यूटी पुलिस के नाम सौंपे एक लेटर में बच्चों ने इस बारे में शिकायत की है। इसमें उनका कहना है कि जब से वह इस केस में शिकायतकर्ता बने हैं तब से जुल्फिकार के करीबी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इसलिए उन्होंने आईजी से इस मामले में मदद और सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन
पत्र में पीड़ितों ने कहा है कि वह सेक्टर-25डी में रहते हैं। यहां जिस घर में वह रहते हैं उसे जुल्फिकार ने थिएटर एज के पैसों से खरीदा था। वह इस मकान में पांच साल से रह रहे हैं। जुल्फिकार के खिलाफ जब से उन्होंने शिकायत की है, तब से उसके करीबी उन्हें इस मकान से निकालने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उनके पास रहने की कोई जगह नहीं है। वह यहीं रहते हैं और पढ़ाई कर रहे हैं।
नाबालिगों का आरोप है कि जुल्फिकार का भतीजा लाला उर्फ इतिहार खान, गीता, नीरज उन्हें मकान से जबरन निकाल रहे हैं। साथ ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उक्त तीनों उन्हें धमका रहे हैं कि अगर उन्होंने जुल्फिकार के खिलाफ शिकायत वापस न ली तो वह इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहें।
चारों पीड़ितों ने आईजी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उन्हें धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें अब तक शिकायती पत्र नहीं मिला है। इस बारे में पत्र मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।