फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The young man was beaten with iron rods and sticks

Chandigarh News: युवक को लोहे की रॉड व डंडों से पीटा

Fri, 17 May 2024 06:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten with iron rods and sticks
चंडीगढ़। मलोया स्थित स्मॉल फ्लैट निवासी दो दोस्तों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने स्थानीय निवासी शुभम को लोहे की रॉड व डंडों से बुरी तरह पीटा। इसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना के 5 दिन बीतने के बाद भी मलोया थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।अब एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपी गई है।
विज्ञापन


घायल शुभम ने बताया कि बीते 12 मई की शाम को वह अपने दोस्त के साथ घर के नजदीक पार्क में घूम रहा था। इसी दौरान वहां नंदू, बब्लू, सुमित और भोला आ गए। इन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। इन युवकों ने उस पर न केवल डंडे व लोहे की रॉड से वार किया बल्कि एक ने उस पर चाकू से भी वार किया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शाम चार बजे तक परिजनों को थाने में बैठाए रखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद भी पीड़ित पक्ष कई बार थाने गया परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed