फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The young man shot and thrown into the bushes

युवक को मार कर झाड़ियों में फेंका

Tue, 05 Nov 2013 01:13 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Tue, 05 Nov 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
The young man shot and thrown into the bushes
कुछ लोगों ने एक युवक को मार कर उसका शव खाली प्लॉट की झाड़ियों में फेंक दिया। रविवार सुबह इलाके के लोगों ने शव के बारे में थाना नयागांव पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी सिटी-1 स्वरनदीप सिंह समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। सोमवार शाम तक पुलिस को हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यूपी के जिला बदायूं के गांव फतेहपुर निवासी अशोक कुमार(28) यहां वह पेंटर का काम करता था और चचेरे भाई अनिल कुमार के साथ रहता था। अनिल दिवाली के पहले घर चला गया था। रविवार सुबह अशोक की लाश नयागांव के विकास नगर इलाके की गली नंबर छह के प्लॉट नंबर 621 में मिली।
विज्ञापन


यह इलाका लगभग वीरान है, यहां इक्का-दुक्का कोठियां ही यहां बनी हैं। इसलिए हत्यारों ने जानबूझ कर यह जगह चुनी। पुलिस के मुताबिक, हत्यारों ने संगमरमर और सीमेंट के स्लैब से अशोक के सिर पर वार किए। खून से लथपथ दोनों स्लैब शव के पास से ही बरामद किए गए हैं। हत्या के बाद किसी वाहन से अशोक का मुंह भी बुरी तरह कुचल दिया गया। एसएचओ नयागांव शिंदरपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि वारदात के समय अशोक ने शराब पी रखी थी। हमलावर अशोक के जानकार थे और अशोक ने हत्या से पहले उनके साथ मुकाबला भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अशोक के भाई अनिल के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ परचा दर्ज कर लिया है। सोमवार को अशोक के पिता भी बदायूं से यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed