फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Union Public Service Commission returned the panel saying DGP post was not vacant

डीजीपी का पद खाली नहीं: यूपीएससी ने लौटाया पैनल... आयोग ने लिखी यह बात; अब सरकार को कपूर पर लेना होगा फैसला

Tue, 09 Dec 2025 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Dec 2025 10:04 AM IST
सार

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार की ओर से भेजे गए पैनल को आयोग ने लौटा दिया है। लिखा है कि डीजीपी पद खाली ही नहीं है। डीजीपी केवल छुट्टी पर हैं। अब सरकार कपूर को ज्वाइन कराएगी या ट्रांसफर कर पद खाली कराएगी यह सरकार को तय करना है।

विज्ञापन
The Union Public Service Commission returned the panel saying DGP post was not vacant
शत्रुजीत कपूर। (फाइल फोटो)

विस्तार

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से भेजे गए पैनल को संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने वापस भेज दिया है। आपत्ति जताते हुए लिखा है कि राज्य सरकार को खाली पद की पूर्व-अनुमानित स्थिति में प्रस्ताव भेजना चाहिए था। 
विज्ञापन


राज्य में डीजीपी का पद तो खाली ही नहीं है। यूपीएससी ने हरियाणा सरकार को भेजे पत्र में सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह केस का भी हवाला दिया। इसके अनुसार डीजीपी शत्रुजीत कपूर अभी अवकाश पर हैं और वह कभी भी ज्वाइन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उनको 16 अगस्त 2023 को कम से कम दो साल के कार्यकाल के लिए डीजीपी नियुक्त किया गया था। यह अवधि पूरी हो चुकी है। ऐसे में यदि राज्य सरकार चाहे तो उन्हें ट्रांसफर कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार यह निर्णय तभी ले सकती है जब सरकार औपचारिक तौर पर फैसला ले कि कपूर को आगे डीजीपी के रूप में नहीं रखना है। पैनल लौटाए जाने के बाद अब हरियाणा सरकार पहले शत्रुजीत कपूर पर निर्णय लेगी कि उन्हें डीजीपी के पद पर रखना है या किसी अन्य विभाग में भेजना है। उसके बाद ही नया पैनल भेजा जाएगा।

आईजी वाई पूरण की आत्महत्या के बाद केवल दो माह की छुट्टी पर भेजे गए थे शत्रुजीत, ओपी सिंह कार्यवाहक
आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में विवाद बढ़ने पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को सरकार ने दो महीने की छुट्टी पर भेज दिया था। उनकी छुट्टियां 14 दिसंबर को खत्म हो रही हैं। उनकी अनुपस्थिति में ओपी सिंह को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनाया था। ओपी सिंह का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में सरकार को नए डीजीपी को लेकर 31 दिसंबर से फैसला लेना होगा।

पैनल में भी था शत्रुजीत का नाम
हरियाणा सरकार ने आयोग को जो पैनल भेजा था, उसमें भी 1990 बैच के आईपीएस शत्रुजीत कपूर का नाम था। उनके अलावा 1991 बैच के एसके जैन, 1992 बैच के अजय सिंगल, 1993 बैच के आलोक मित्तल और अशिंदर चावला का नाम शामिल था। इस प्रस्ताव में प्रदेश सरकार ने प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार करने का अनुरोध किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed