चंडीगढ़ से 1188 प्रवासियों को लेकर आज रवाना होगी ट्रेन, मेडिकल चेकअप के बाद बसों में बैठाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से आज (चंडीगढ़) एक स्पेशल ट्रेन शाम छह बजे उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में 1188 प्रवासी लोग यात्रा करेंगे। लॉकडाउन की वजह से ये सभी लोग चंडीगढ़ में फंसे थे। हालांकि अब प्रशासन ने इन मजदूरों को वापस इनके घरों तक पहुंचाने का इंतजाम किया है।
रविवार की सुबह से ही कलाग्राम में प्रवासी लोगों के पहुंचाने का सिलसिला शुरु हो गया था लेकिन तेज आंधी और बारिश के कारण वहां पर लगे कैंप फट गए। जिसके बाद प्रशासन इन्हें सेक्टर- 43 अंतरराज्यीय बस अड्डे लेकर आई। इन पर प्रवासियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मेडिकल चेकअप के बाद सभी को बस में बैठाया गया और फिर इसके बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन ले जाया गया।
बता दें कि चंडीगढ़ में यूपी और बिहार के लोगों की तादाद काफी ज्यादा है। बता दें कि अन्य राज्यों से ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन चंडीगढ़ में प्रशासन देरी कर रहा था। इसके बाद प्रशासन ने भी संज्ञान लेते हुए रविवार को चंडीगढ़ से गोंडा के लिए ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया।
स्टेशन के बाहर बनाए सफेदे घेरे-
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए स्टेशन के बाहर सफेद गोले बनाए गए हैं। ट्रेन में वही मजदूर सफर कर पाएंगे, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ होगा।
यूपी-बिहार के इन जिलों के लिए भी चलेगी ट्रेन
चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, हरदोई, कुशीनगर-गोरखपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, गोंडा-बहराइच, आजमगढ़, अमेठी और रायबरेली के लिए ट्रेन चलेंगी। जबकि बिहार के लिए चंडीगढ़ से अररिया-किशनगंज, भागलपुर-बांका-मुंगेर, कटिहार-पुरनिया, ईस्ट चंपारण-सिओहार, मधुबनी-दरभंगा, सहरसा-सुपौल, बेगुसराय-खगड़िया के लिए भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। आने वाले दिनों में इनका शेड्यूल जारी होगा।