फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The thieves parked the car on the tiles and took away two wheels.

Chandigarh News: कार को टाइलों के सहारे खड़ी कर दो पहिए ले उड़े चोर

Thu, 11 Jul 2024 07:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
The thieves parked the car on the tiles and took away two wheels.
मनीमाजरा। एक कार के दो पहियों को चोरी कर चोर उसे पेवर ब्लॉक की टाइलों के सहारे खड़ा कर भाग गए। कार मनीमाजरा सिविल अस्पताल के साथ पॉकेट नंबर एक में बने सरकारी स्कूल की दीवार से साथ फुटपाथ पर खड़ी थी। घटना मंगलवार रात की है।मोरीगेट मोहल्ला निवासी अमित अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने मंगलवार रात करीब दस बजे अपनी सियाज कार सड़क के किनारे फुटपाथ पर खड़ी की थी। बुधवार सुबह 12 बजे जब वह काम पर जाने के लिए कार लेने पहुंचे तो देखा कि कार के दो पहिए गायब हैं। 20 दिन पहले ही उन्होंने चारों टायर बदलवाए थे। टायरों के साथ महंगे एलॉय व्हील भी लगे थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

अमित अरोड़ा ने बताया कि स्कूल के पास खड़ी होने वाली गाड़ियों से अक्सर सामान चोरी होता रहता है। मोरीगेट बाजार के प्रधान प्रदीप बागरा ने कहा कि पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। पहले पुलिस की पीसीआर बाजारों और अन्य इलाके में खड़ी होती है लेकिन अब कहीं पीसीआर नहीं दिखती। आजकल तो हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास भी रात को पीसीआर नहीं खड़ी होती। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


मोटर मार्केट से कुछ ही मिनटों में बाइक चोरी
वहीं, मंगलवार रात साढ़े आठ बजे एक युवक मोटर मार्केट से कुछ ही मिनटों में एक मोटरसाइकिल चोरी कर भाग निकला। माजरी चौक पंचकूला निवासी कार मैकेनिक बबलू ने बताया कि वह काम खत्म कर रात को साढ़े 8 बजे घर जा रहा था। इसी बीच किसी से बात करने के लिए शोरूम नंबर 310 के सामने चला गया। इस दौरान उसने सड़क पर अपनी मोटर साइलिक खड़ी कर दी जो कुछ ही मिनटों में चोरी हो गई। बबलू ने उस समय पुलिस कंट्रोल रूम में बाइक चोरी होने के लिए सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed