फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The thief ran away with a gas cylinder from the van he came to supply

सिलेंडर सप्लाई करने आई गाड़ी से सिलेंडर उठाकर भाग गया चोर

Wed, 01 Apr 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
The thief ran away with a gas cylinder from the van he came to supply
मनीमाजरा। शांति नगर की गली नंबर 5 के बाहर मंगलवार दोपहर बाद 3.15 बजे गैस एजेंसी की गाड़ी सिलिंडर वितरित करने आई थी। तभी एक युवक एक्टिवा पर आया और गाड़ी से एक सिलिंडर उठाकर भाग निकला। लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन एक्टिवा सवार नहीं रुका और नगर गली नंबर 5 से होते हुआ भाग निकला। डिलीवरी मैन कासिम अहमद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मनीमाजरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फरीद गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन कासिम अहमद और गजेंद्र ने बताया कि वह गलियों में सिलिंडर देने गए थे। इतने में पीछे से एक युवक एक्टिवा पर आया और गाड़ी से एक सिलिंडर लेकर भाग निकला। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है। कासिम अहमद ने कहा कि वह 32 भरे हुए सिलिंडर लेकर घर में डिलीवरी करने आया था। इनमें से एक सिलिंडर एक्टिवा सवार लेकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed