{"_id":"6488d56a2775ae47f8065796","slug":"the-sun-warmed-during-the-day-the-earthquake-scared-strong-winds-blew-in-the-evening-then-the-sky-rained-chandigarh-news-c-16-pkl1043-164463-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दिन में सूरज ने तपाया, भूकंप ने डराया... शाम को तेज हवाएं चलीं फिर आसमां ने पानी बरसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दिन में सूरज ने तपाया, भूकंप ने डराया... शाम को तेज हवाएं चलीं फिर आसमां ने पानी बरसाया
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी वासियों ने मंगलवार को मौसम के कई रंग देखे। दिन में भीषण गर्मी के साथ तापमान जहां 40 डिग्री के पार पहुंच गया वहीं, भूकंप के हल्के झटके भी लगे। शाम को बादल छाने के साथ तेज हवाओं के चलने से कई पेड़ गिर गए जबकि रात को झमाझम बारिश हुई। ट्राइसिटी में मंगलवार को दोपहर करीब 1:33 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है लेकिन दस सेकंड तक लोगों ने झटके महसूस किए। इससे लोग काफी सहम गए। कई लोग दफ्तर व घरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर का क्षेत्र डोडा रहा।
वहीं, दोपहर करीब 3:00 बजे तक कड़ी धूप रही, जिसकी वजह से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। शाम पांच बजे के करीब अचानक मौसम ने करवट ली और हल्के बादल छा गए। शाम सात बजे के करीब तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शहर के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिला।
कई दिनों बाद सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया पारा
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। कई दिनों बाद शहर का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और शहर के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
सेक्टर-19 में गिरा पेड़, घर की खिड़कियां टूटीं
तेज हवाओं की वजह से सेक्टर-19 स्थित गुरुद्वारा के अंदर मौजूद पेड़ एक घर की तरफ टूटकर गिर गया, जिससे घर की खिड़कियां समेत दीवार को काफी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, इस पेड़ को काटने के लिए पड़ोस के लोगों ने अगस्त 2022 को ही मोबाइल एप पर शिकायत दी थी लेकिन विभाग की तरफ से शिकायत को खारिज कर दिया गया था। शिकायत में कहा गया था कि पेड़ गुरुद्वारे के अंदर है, लेकिन घरों की तरफ झुका हुआ है।
अगले दो दिन कैसे रहेगा मौसम
बुधवार को दिन के समय तेज धूप रहेगी लेकिन कुछ समय के लिए हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश के आसार कम हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वीरवार को दिन के समय में हल्के बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।