फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The steps of devotees of Lord Ganapati did not stop even in the rain

Chandigarh News: बारिश में भी नहीं रुके भगवान गणपति के भक्तों के कदम

Mon, 01 Sep 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The steps of devotees of Lord Ganapati did not stop even in the rain
चंडीगढ़। सेक्टर-45 के गौरी शंकर सेवादल गोशाला में स्थापित गणपति जी की रविवार को विदाई हुई। साथ ही गोशाला की ओर से 51 परिवारों को गणपति की प्रतिमा दी गई थी उनका भी विसर्जन हो गया। पांच दिनों तक विधि पूर्वक पूजन के बाद रविवार को विसर्जन हुआ। बारिश में भी श्रद्धालु नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। भगवान गणपति को आकर्षक तरीके से सजाए रथ में विराजमान कराया गया। रथ को श्रद्धालु खींच रहे थे। भगवान पर पुष्प वर्षा होती रही। गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगते रहे। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। रोपड़ नहर में विसर्जन के समय भक्त भावुक हो रहे थे।
विज्ञापन


सुबह पूजा और आरती के बाद ढोल नगाड़ों, बैंड-बाजा के साथ नाचते गाते शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में किन्नर समाज की महामंडलेश्वर सोनाक्षी एवं स्वामी विश्वामित्र विशेष रूप से पहुंचे। चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर सिंह बंटी एवं डिप्टी मेयर तरुण मेहता, पार्षद प्रेमलता पहुंचे। भक्तों ने भगवान की पूजा के बाद रथ खींचा।
विज्ञापन

गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार शर्मा निक्कू के अलावा चेयरमैन सुमित शर्मा उपाध्यक्ष विनोद कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारियों में रजनीश रामपाल, दिलीप रावत, पंडित लाखी राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगते रहे। इस मौके पर विशाल भंडारा लगाया गया। रोपड़ नहर में विसर्जन के समय भक्त भावुक हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed