{"_id":"62797ebffc30c6550f03d6ef","slug":"the-speeding-car-overturned-after-hitting-the-car-parked-at-the-light-point-the-driver-was-drunk-chandigarh-news-pkl450135559","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइट प्वाइंट पर खड़ी कार को टक्कर मारकर पलटी तेज रफ्तार कार, नशे में था चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइट प्वाइंट पर खड़ी कार को टक्कर मारकर पलटी तेज रफ्तार कार, नशे में था चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेंट्रा के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने लाइट प्वाइंट पर खड़ी स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर मारने वाली कार पलट गई। गनीमत रही कि दोनों कार सवार बाल-बाल बच गए। लाइट प्वाइंट पर खड़ी स्विफ्ट कार सवार ने दूसरी कार के चालक को बाहर निकाला। चालक अमित गुप्ता ने बताया कि वह क्लब में पार्टी कर वापस अंबाला स्थित अपने घर जा रहे थे। स्विफ्ट कार सवार करनवीर रोपड़ के रहने वाले हैं।
अमित गुप्ता ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक क्लब में पार्टी करने आए थे। पार्टी के बाद वह घर लौट रहे थे। गाड़ी उनके नियंत्रण में थी लेकिन अचानक ब्रेक मारने से कार लाइट प्वाइंट पर खड़ी स्विफ्ट कार से टकराकर पलट गई। स्विफ्ट कार सवारों ने उनको कार से बाहर निकाला। टक्कर लगने से दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, अमित गुप्ता ने शराब पी रखी थी। स्विफ्ट कार चालक करनवीर ने बताया कि उनका खेतीबाड़ी का काम है। वह शनिवार रात को वह सेक्टर-26 मंडी में खरबूजे का रेट पता करने आए थे। मंडी से वापस घर जाते समय हादसा हुआ।
बॉक्स
वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
उधर, सेक्टर-3/10 डिवाइडिंग रोड पर अज्ञात वाहन चालक साइकिल सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल की पहचान खुड्डा अलीशेर निवासी राम बाली (30) के रूप में हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सिपाही राकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राम बाली सेक्टर-9 में एक दुकान पर काम करता है। रविवार शाम को हादसा उस वक्त हुआ जब वह काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
बॉक्स
युवती को कार चालक ने मारी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार
मनीमाजरा स्थित मनसा देवी रोड पर शनिवार रात शराब के ठेके के पास एक कार चालक एक्टिवा सवार युवती को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया। मनीमाजरा थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की।