फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The speeding bike driver dies after hitting a tree, another injured

पेड़ से टकराने पर तेजरफ्तार बाइक चालक की मौत, दूसरा गंभीर जख्मी

Mon, 07 Sep 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
The speeding bike driver dies after hitting a tree, another injured
चंडीगढ़। सेक्टर-25/38 डिवाइडिंग रोड के नजदीक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक शिव कुमार उर्फ सन्नी (26) की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों दोस्त डड्डूमाजरा से बिना हेलमेट बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। शिव कुमार बलटाना का रहने वाला था, जबकि उसका दोस्त सुमित (23) जीरकपुर में रहता है।
विज्ञापन

घटना शनिवार देर रात करीब 11.45 बजे की है। शिव कुमार एक निजी कंपनी में काम करता था। वह अपने दोस्त सुमित के साथ चंडीगढ़ में किसी काम से आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों डड्डूमाजरा से जीरकपुर लौट रहे थे। सेक्टर-25/38 के डिवाइडिंग रोड के पास पहुंचते ही रफ्तार ज्यादा होने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर एक पेड़ में जा टकराई। इससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

एक राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां शिव कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि दोनों बिना हेलमेट बाइक पर आ रहे थे। सुमित ऑनलाइन कास्मेटिक का काम करता है। वह उपचाराधीन है। पुलिस ने शिवकुमार के शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed