{"_id":"5f84bfa28ebc3e9bfb487aaf","slug":"the-speed-of-those-who-beat-corona-increased-cases-of-infection-also-decreased-in-october-chandigarh-news-pkl3907881157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कोरोना महामारी को मात देने वालों की रफ्तार बढ़ी, अक्तूबर में संक्रमण के मामले भी घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कोरोना महामारी को मात देने वालों की रफ्तार बढ़ी, अक्तूबर में संक्रमण के मामले भी घटे
Tue, 13 Oct 2020 11:48 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना के मरीजों की लगातार कम होती संख्या लोगों के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ विभाग को राहत दे रही है। सितंबर की तुलना में अक्तूबर के पहले 12 दिनों में काफी कम कोरोना केस आए हैं। वहीं इसके साथ ही संक्त्रस्मित मरीजों की कम होती संख्या के बीच ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
सितंबर के पहले 12 दिन में जहां 34 लोग कोरोना से मरे। वहीं अक्तूबर के पहले 12 दिन में यह आंकड़ा भी कम होकर 30 पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि मरने वालों में ज्यादातर मरीजों को मधुमेह, कैंसर, किडनी संबंधी बीमारी और हृदय संबंधी गंभीर बीमारियां पहले से थीं। ऐसे में जरूरी है कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज इस दौरान एहतियात बरतें।
निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कौर कंग का कहना है कि संक्त्रस्मण की चेन को काफी हद तक कमजोर बनाने में सफलता मिली है। ऐसे में जरूरी है कि जनता स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को भरपूर सहयोग दें ताकि कोरोना से इस जंग में जीत हासिल की जा सके।
विज्ञापन
12 दिन में 2253 हुए संक्रमित
अक्तूबर के 12 दिनों में शहर में 2253 मरीज मिले हैं जो पिछले माह की तुलना में कम है। सितंबर के शुरुआती 12 दिनों में 3255 केस सामने आए थे। उस दौरान संक्त्रस्मित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी काफी बढ़ गई थीं।
2085 मरीज हुए डिस्चार्ज
सितंबर की अपेक्षा अक्तूबर में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या कुछ कम रही। 12 सितंबर तक जहां 2525 मरीज डिस्चार्ज किए गए थे। वहीं 12 अक्तूबर तक 2085 मरीज ही डिस्चार्ज हुए। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की कम संख्या के बावजूद भी अक्तूबर राहत भरा रहा क्योंकि 12 दिनों में संक्त्रस्मित मिले केसों की संख्या पिछले महीने की तुलना में बेहद कम है।