फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The smuggler was caught with 51 kg of Bhukki behind the bus stand

बस अड्डा के पीछे 51 किलो भुक्की के साथ तस्कर को दबोचा

Sun, 09 Oct 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The smuggler was caught with 51 kg of Bhukki behind the bus stand
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल ने बिहार से भुक्की लाकर चंडीगढ़ में बेचने वाले तस्कर को सेक्टर-17 बस अड्डा के पीछे से गिरफ्तार किया है। आरोपी से 51 किलो 100 ग्राम भुक्की बरामद की है। तस्कर की पहचान बिहार के जिला मधेपुरा स्थित कुमारगंज निवासी मनोज कुमार (50) के तौर पर हुई है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वीवीआइपी मूवमेंट को लेकर आपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनजोत के सुपरविजन में टीम सेंट्रल डिविजन में शुक्रवार रात पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी बीच मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बस अड्डा सेक्टर-17 में नाकाबंदी कर पैदल बाहर निकलने वाले की जांच करने लगी। संदिग्ध पार्किंग गेट से पिछली तरफ निकला तो कमांडो ने उसे रोक लिया। संदिग्ध व्यक्ति के पास से 51 किलो 100 ग्राम भुक्की बरामद हुई।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने हल्लोमाजरा के रहने वाले सतनाम सिंह (35) को एक होटल के समीप से गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो चालक है। उसके ऑटो से पुलिस ने 13 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसी तरह सेक्टर-38 ए में रहने वाली एक महिला सविता को पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed