फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The situation is not clear when the theater opens. Punjab Sangeet Natak Akademi will ask for information by sending a letter to the administration

थिएटर खुलने पर स्थिति स्पष्ट नहीं.. प्रशासन को पत्र भेजकर पंजाब संगीत नाटक अकादमी मांगेगी जानकारी

Sun, 18 Jul 2021 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
The situation is not clear when the theater opens. Punjab Sangeet Natak Akademi will ask for information by sending a letter to the administration
चंडीगढ़। पंजाब संगीत नाटक अकादमी की ओर से शनिवार को दफ्तर में बैठक की गई। इस दौरान थिएटर खोलने को लेकर चर्चा की गई। अकादमी के अध्यक्ष केवल धालीवाल ने बताया कि प्रशासन के आदेश में कुछ साफ नहीं किया गया है कि थिएटर खोले गए हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अकादमी की ओर से पत्र भेजकर प्रशासन से इस बाबत जानकारी मांगी जाएगी, क्योंकि जब सिनेमा खोल दिए हैं तो थिएटर भी खोले जाने चाहिए। वहीं अकादमी के आह्वान पर अभी तक 500 कलाकारों ने स्वास्थ्य बीमा के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

धालीवाल ने बताया कि पंजाब प्रदेश और चंडीगढ़ से जुड़े कलाकारों को अकादमी पंजाब सरकार के साथ मिलकर 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए कलाकारों से आग्रह किया गया था कि वे अपना डिटेल अकादमी को भेजें, लेकिन अभी तक करीब 500 कलाकारों ने ही अपनी जानकारी भेजी है। अकादमी इन कलाकारों की सूची बनाने में लगी है। अकादमी तीन हजार कलाकारों को बीमा का लाभ देने की योजना लेकर चल रहे हैं। अगर इससे ज्यादा आवेदन आते हैं तो संख्या को बढ़ाया जा सकता है। इसलिए कलाकारों से आग्रह है कि वे अभी भी अपनी जानकारी अकादमी को भेज सकते हैं।
विज्ञापन

बीमा के लिए प्रीमियम की अदाएगी अकादमी करेगी
केवल धालीवाल ने बताया कि कलाकारों को बीमा के लिए प्रीमियम की अदायगी भी नहीं करनी पड़ेगी। कलाकारोें की वर्ष की लगभग एक हजार रुपए के करीब प्रीमियम की अदायगी अकादमी की ओर से की जाएगी। इस बीमा के लिए रंगमंच से जुड़े कलाकार, लोक संगीत और नाच से जुड़े कलाकार, साज बजाने वाले कलाकार आदि सभी आवेदन भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed