{"_id":"57c72fb14f1c1ba2232cb012","slug":"the-second-mega-event-starting-in-rio-paralympic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इनसे 'गोल्ड' की आस, मां का आशीर्वाद लेकर रियो रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इनसे 'गोल्ड' की आस, मां का आशीर्वाद लेकर रियो रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 01 Sep 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
Rio Paralympic 2016
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो में दूसरा खेल महाकुंभ पैरालंपिक 7 से शुरू होकर 18 सितंबर तक चलेगा। इसमें देश के 19 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें से 10 खिलाड़ी अकेले हरियाणा के हैं। सभी खिलाड़ी रियो में तिरंगा लहराने के लिए रवाना हो चुके हैं। ओलंपिक में खिलाड़ी भले ही दो मेडल जीत सके हों, लेकिन अब इन 19 खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीद है कि ये इनसे ज्यादा मेडल जीतेंगे।
रियो पैरालंपिक 7 सितंबर से शुरू होगा। इसमें देश के 19 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक के रहने वाले हैं। इसमें प्रदेश से डिस्कस थ्रो में अमित सरोहा और कर्मज्योति गए हैं। जेवलीन थ्रो में रिंकू, नरेंद्र, संदीप शामिल हैं, क्लब थ्रो में धर्मबीर, हाई जंप में रामपाल, तीरंदाजी में पूजा, शॉटपुट में विरेंद्र और दीपा रवाना हुए हैं।
यह हरियाणा के लिए अच्छी बात है कि यहां के 10 खिलाड़ी पैरालंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। पिछली बार 2012 के पैरालंपिक में देश को केवल एक रजत पदक मिला था, जिनको बढ़ाने के लिए खिलाड़ी पूरा दम दिखाएंगे। उम्मीद है कि इस बार स्वर्ण पदक जरूर देश की झोली में आएगा। आखिरी स्वर्ण पदक 2004 में मिला था।