फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The relatives of the deceased Amit performed the last rites, a week's ultimatum to the police

Chandigarh News: मृतक अमित का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, पुलिस को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Wed, 21 Jun 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the deceased Amit performed the last rites, a week's ultimatum to the police
नयागांव। मंगलवार को एक बार फिर पुलिस प्रशासन और मृतक अमित के परिजनों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। इसमें दोनों के बीच में आखिर सहमति बन गई। इसके बाद परिजनों ने अमित का अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन प्रशासन को आरोपियों को पकड़ने के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। जानकारी के अनुसार, वीरवार रात को नयागांव के जनता कॉलोनी में दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में अमित को चोट आई थी। उसे इसके बारे में अगले दिन तब पता चला तब उसको खून की उल्टियां होने लगी थीं। उसे इलाज के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। वहां पर शनिवार रात को उसकी मौत हो गई। इसके बाद से ही परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की शर्त को लेकर अड़ा हुआ था। मंगलवार तक भी पुलिस के हाथ खाली थे। पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई लेकिन परिवार से बातचीत कर उन्हें संस्कार के लिए मनाने में कामयाब रही। मृतक के परिवार ने पुलिस प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर सात दिन के अंदर-अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो परिवार प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed