फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather Update: Humidity Level Increased after Rain Stopped

चंडीगढ़: बंद हुआ बरसात का सिलसिला, उमस बढ़ने से फिर परेशान करेगी चिपचिप वाली गर्मी

Fri, 30 Jul 2021 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Jul 2021 02:12 AM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि ट्राइसिटी में बारिश की गतिविधियां अब धीमी हो जाएंगी। छिटपुट बारिश के आसार बने रहेंगे। बादल भी छाएंगे, लेकिन अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Weather Update: Humidity Level Increased after Rain Stopped
चंडीगढ़ में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झमाझम बारिश के बाद चंडीगढ़ में गुरुवार को मौसम खुल गया। बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे हवा में नमी का स्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। बुधवार रात तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 92 फीसदी व न्यूनतम 70 फीसदी रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि ट्राइसिटी में बारिश की गतिविधियां अब धीमी हो जाएंगी। छिटपुट बारिश के आसार बने रहेंगे। बादल भी छाएंगे, लेकिन अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार नहीं हैं। दो अगस्त के बाद बारिश के आसार हैं। इस दौरान बादलों का आना जारी रहेगा, जो हवा में नमी के स्तर के बढ़ाकर रखेंगे। इससे लोगों को पसीने वाली गर्मी फिर से परेशान कर सकती है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के तीन दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बुधवार रात करीब 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में अब तक 249 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि अब तक शहर में 395 मिलीमीटर तक बारिश हो जानी चाहिए थी। शहर में करीब 37 फीसदी बारिश की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत.. जागकर काटी रात, कहीं घरों में फिर न आ जाए पानी

पटियाला की राव के उफान के कारण खुड्डा लाहौरा कॉलोनी के 80 घरों में पानी भर गया। उफनती पटियाला की राव शांत हो गई। लोगों के घरों से पानी भी निकल गया, लेकिन दहशत के मारे लोग रातभर नहीं सो सके। लोगों का ऐसा लग रहा था कि कहीं दोबारा घरों में पानी न आ जाए। लोगों का कहना है कि अगस्त के पूरे महीने नींद नहीं आएगी, क्योंकि 2018, 2020 में भी अगस्त में ही घरों में पानी घुस गया था। कई लोगों ने अपने घरों के बाहर रेत की बोरी रखी ताकि पानी घरों में न आए, लेकिन फिर भी घरों में पानी घुस गया। लोगों का कहना है कि पटियाला की राव में सिल्ट जमा हो गई है। कॉलोनी पटियाला की राव से नीचे आ गया है, इसलिए कम से कम पटियाला की राव की सफाई हो।

पूरा सामान खराब हो गया
मेरे घर में रात में जब पानी घुसा तो पूरा सामान खराब हो गया। दिन में भी बुधवार को पानी बढ़ गया। इससे बहुत परेशानी हुई। बहुत सामान खराब हो गया। पिछले वर्ष भी बेड खराब हो गए थे। इनवर्टर में करंट आ गया। रात को बेड के नीचे बार-बार देखती रही कि कहीं दोबारा पानी न आ जाए। लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। आगे भी डर बना हुआ है। -सरिता, वासी मकान नंबर 386, खुड्डा लाहौरा कॉलोनी

रात में नींद नहीं आई  
घर में पानी न आए, इसके लिए घर के दरवाजे के बाहर रेत की बोरी लगाकर रखी है। पूरी रात सामान बचाने में लगी रही। घर में बने सेल्फ पर सामान रखा है। बहुत मुश्किल होती है। पिछले वर्ष भी घरों में पानी आ गया था और सामान की बहुत बर्बादी हो गई थी। सरकार स्थायी समाधान करे, तभी कॉलोनी के लोग चैन से रह पाएंगे। -जानकी देवी का परिवार, मकान नंबर 391, खुड्डा लाहौरा कॉलोनी

जबतक बरसात का मौसम रहेगा चैन नहीं मिलेगा  
पिछले वर्ष की बर्बादी से उबरे भी नहीं कि इस बार फिर घरों में पानी भर गया। पानी उतरने के बाद घरों और गलियों में कीचड़ ही कीचड़ भर गया। पानी रोकने के लिए घर के दरवाजे पर पक्का बांध बनाया है, लेकिन फिर भी घर में पानी भर गया। बेड के नीचे दो-दो ईंट रखकर ऊंचा किया है। एक महीना तक सामान बाहर ही रखा रहेगा। -पीसी राणा का परिवार, मकान नंबर 352 खुड्डा लाहौरा कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed