{"_id":"68e969e1224fe9618e0a8e31","slug":"the-protest-demanding-regularisation-at-pu-continued-for-the-second-day-in-the-morning-and-ended-in-the-evening-chandigarh-news-c-16-pkl1079-841825-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में रेगुलर करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना सुबह रहा जारी, शाम को खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में रेगुलर करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना सुबह रहा जारी, शाम को खत्म
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में फील्ड वर्कर यूनियन की रेगुलर करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। यूनियन सदस्यों का कहना है कि वे लंबे समय से रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन उनकी बात नहीं सुन रहा। मजबूरी में उन्हें धरना देना पड़ा। इस दौरान यूनियन ने रैली भी निकाली, जिसके बाद पीयू प्रशासन ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया।
प्रशासन के साथ बैठक में तय हुआ कि 30 नवंबर को एजेंडा तैयार कर इस मुद्दे पर चर्चा होगी। इसके बाद जनवरी में फाइनांस बोर्ड की बैठक में दैनिक वेतन कर्मचारियों को रेगुलर करने पर निर्णय लिया जाएगा। कर्मचारियों ने इस पर सहमति जताई।
हालांकि, दो दिन के धरने के कारण प्रशासन ने कर्मचारियों की दो दिन की सैलरी काट ली। यूनियन ने मांग की कि उनकी सैलरी वापस की जाए, अन्यथा प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रशासन ने सैलरी भुगतान पर सहमति दी, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जनवरी तक रेगुलर करने का वादा पूरा नहीं हुआ, तो वे पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे।