फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   the process of withdrawing the cases filed against farmers intensified in Haryana

हरियाणा: किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की प्रक्रिया तेज, गृह विभाग ने उपायुक्तों से एफआईआर पर मांगी टिप्पणी

Fri, 24 Dec 2021 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Dec 2021 10:18 PM IST
सार

आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज एफआईआर पर जिला न्यायवादी की टिप्पणी व एसपी की राय भी भेजनी होगी।

विज्ञापन
the process of withdrawing the cases filed against farmers intensified  in Haryana
किसान आंदोलन - फोटो : Self

विस्तार

हरियाणा सरकार ने किसानों पर आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। गृह विभाग ने सभी जिलों के डीसी से दर्ज एफआईआर पर टिप्पणी मांगी हैं। इस पर जिला न्यायवादी की टिप्पणियां व एसपी की राय भी भेजने को कहा है।

विज्ञापन


गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की ओर से लिखे गए पत्र में 9 सितंबर 2020  से आंदोलन खत्म होने तक दर्ज हुए मामलों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। इसमें केस की वर्तमान स्थिति, केस किन परिस्थितियों में दर्ज हुआ, जनहित में इन मामलों को कैसे वापस लिया जा सकता है, यह बताना होगा।
विज्ञापन


डीसी को कहा गया है कि वे सबसे डाटा लेकर अपनी स्वतंत्र रिपोर्ट तुरंत भेजें। आदेश की कॉपी डीसी के साथ ही डीजीपी, पुलिस आयुक्तों को भी भेजी गई है। फरीदाबाद सहित अनेक डीसी ने शुक्रवार से ही इस पर काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के केस वापसी की यह स्थिति

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुसार अभी तक किसान आंदोलन के दौरान पुलिस रिकॉर्ड में 276 केस दर्ज हुए हैं। इनमें से 4 केस अति गंभीर प्रकृति के हैं। 272 केसों में से 178 में चार्जशीट तैयार की गई है। 158 केस अभी तक अनट्रेस हैं। 8 को रद्द करने की रिपोर्ट तैयार की गई है। चार केस को रद्द करने की रिपोर्ट फाइल कर दी गई है। 29 केस के रद्द करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed