{"_id":"6105b6578ebc3e0df43bbcc5","slug":"the-passion-shown-by-maan-kaur-to-fulfill-dreams-generations-will-remember-chandigarh-news-pkl422024834","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधन पर दिग्गज हस्तियां बोलीं- सपनों को पूरा करने के लिए मान कौर ने जो जज्बा दिखाया, उसे पीढ़ियां करेंगी याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निधन पर दिग्गज हस्तियां बोलीं- सपनों को पूरा करने के लिए मान कौर ने जो जज्बा दिखाया, उसे पीढ़ियां करेंगी याद
Sun, 01 Aug 2021 02:15 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:15 AM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 'यह खेल जगत के लिए बेहद दुखद खबर है। उनका स्वर्णिम योगदान सदैव इतिहास में दर्ज रहेगा। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।' मनोहर लाल के अलावा कई अन्य हस्तियों ने मान कौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
मान कौर की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बुजुर्ग एथलीट मान कौर (105) के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपाल व अभिनेताओं ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
भारत सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल माईजीओवीइंडिया ने मान कौर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद की एक वीडियो को साझा कर उन्हें याद किया है। इसमें लिखा है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए मान कौर ने जो जज्बा दिखाया, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा, अभिनेता रणदीप हुड्डा, अभिनेता मिलिंद सोमन समेत कई हस्तियों ने मान कौर को याद किया और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं गण्यमान्य
मान कौर ने 93 वर्ष की उम्र से दौड़ना शुरू किया। उन्हें चंडीगढ़ की मिरेकल मां के नाम से जाना जाता था। उनके जाने से सभी आहत हैं। परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। - वेेंकैया नायडू, उपराष्ट्रपति
विज्ञापन
मान कौर हम सभी के लिए एक रोल मॉडल हैं। उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया है। - वीपी सिंह बदनौर, पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक
मान कौर के जाने की खबर सुनने के बाद से काफी दुखी हूं। जिंदगी जीने का उनका जज्बा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। - कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री पंजाब
मान कौर के जाने से काफी दुख हुआ है। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। - बंडारू दत्तात्रेय, राज्यपाल हरियाणा