{"_id":"63239050a712643a7047e5ed","slug":"the-passion-of-cricket-the-line-from-the-stadium-to-the-road-for-tickets-chandigarh-news-pkl462534733","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट का जुनून... टिकट के लिए स्टेडियम से सड़क तक लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट का जुनून... टिकट के लिए स्टेडियम से सड़क तक लगी लाइन
विज्ञापन
मैच की टिकट के लिए दूसरे दिन भी लगी रही लाइनें। बच्चों से लेकर महिला, युवतियों में दिखा जोश।
- फोटो : MOHALI
चंडीगढ़। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर को होने वाले टी-20 मुकाबले का जनून ट्राइसिटी के साथ आस पास के पड़ोसी राज्यों के क्रिकेट प्रशंसकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। स्टूडेंट्स के लिए खुले टिकट काउंटर पर दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में क्रिकेट के दीवाने पहुंचे। टिकट खरीदने के लिए लड़कों के साथ साथ लड़कियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आलम यह था कि टिकट के लिए स्टेडियम से सड़क तक लाइन लगी हुई थी। पुलिस वाले व्यवस्था को संभालने में लगे हुए थे।
वीरवार सुबह से ही लोग मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम के काउंटर पर पहुंचना शुरू हो गए थे। हर कोई अपने हाथों में टिकट हासिल करने के लिए बेकरार दिखाई दिया। भारी भीड़ होने के कारण क्रिकेट प्रशंसकों भारी जद्दोजहद के बाद टिकट मिला। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 20 सितंबर को होना है। इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम शुक्रवार को शहर पहुंचेगी। वहीं भारतीय टीम शनिवार को शहर पहुंचेगी।
दोपहर 12 बजे के बाद खुला काउंटर
टी-20 मुकाबले के लिए छात्रों की 30 प्रतिशत टिकटें मोहाली के पीसीए स्टेडियम के टिकट काउंटर पर बिकनी हैं। टिकट को लेने के लिए युवा और बच्चे सुबह 9 बजे के करीब पहुंच गए थे। टिकट काउंटर दोपहर 12 बजे के बाद खुला और शाम तक टिकटों की ब्रिकी होती रही। लड़कों के साथ लड़कियां भी लाइनों में लगी रहीं। खास बात यह थी कि 8 से 10 वर्ष के स्कूली बच्चें भी टिकट खरीदने के लिए वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
यह रहेगा अभ्यास सत्र
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पीसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र नेट्स और मैदान में हिस्सा लेंगी। इस दौरान 17 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया शाम 4 से रात 8 बजे तक अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगा। इसके बाद 18 सितंबर को दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक अभ्यास करेंगी। वहीं 19 सितंबर को पहले ऑस्ट्रेलिया दोपहर 1 से शाम 4 बजे और भारत 4 बजे से रात 8 बजे तक अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगा। अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल प्रेस क्रॉन्फेंस भी करेंगे।