{"_id":"6109aad68ebc3eb80a770d39","slug":"the-objectionable-notice-of-lake-club-viral-the-administration-told-false-chandigarh-news-pkl4223533133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक क्लब का आपत्तिजनक नोटिस हुआ वायरल, प्रशासन ने बताया झूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेक क्लब का आपत्तिजनक नोटिस हुआ वायरल, प्रशासन ने बताया झूठा
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के लेक क्लब का एक आपत्तिजनक नोटिस मंगलवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। सदस्यों के लिए कई तरह के नियमों की जानकारी वाले इस नोटिस में कुछ आपत्तिजनक तो कुछ हास्यास्पद थे। हालांकि शाम को चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस फर्जी है। इसे लेक क्लब की तरफ से जारी नहीं किया गया है।
नोटिस में चार प्वाइंट का जिक्र है। एक प्वाइंट में कहा गया है कि शॉर्ट्स पहनने वाले जिम के सदस्यों के पैर शेव किए हुए होने चाहिए अन्यथा उनको देखते ही हटा दिया जाएगा। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिम का इस्तेमाल करने वाले सदस्यों को उचित जिम सूट पहनना आवश्यक है और उन्हें अपने अंत: वस्त्रों (अंडर गारमेंट्स) पर विशेष ध्यान देना होगा। जिम में केवल स्वीकृत अंत: वस्त्र पहने लोगों को ही आने की अनुमति होगी। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि सदस्यों को अभद्र भाषा के उपयोग की अनुमति नहीं है। खेल परिसर में उन्हीं बुरे शब्दों का उपयोग किया जा सकता है, जिनकी अनुमति है। साथ नोटिस में ये भी लिखा गया था कि इन सभी नियमों का सदस्यों को सख्ती से पालन करना है। अगर कोई सदस्य इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है।
मंगलवार सुबह चंडीगढ़ के कुछ लोगों ने इस नोटिस को सोशल मीडिया पर डाला तो ये आग की तरह पूरे देश में फैल गया। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में शेयर किया तो कुछ लोग इन नियमों को लेकर गंभीर दिखे। यह नोटिस इस कदर वायरल हुआ कि प्रशासन को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेक क्लब का नोटिस फर्जी है। हालांकि लेक क्लब के कुछ सदस्यों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने भी इस नोटिस को लेक क्लब के नोटिस बोर्ड पर देखा था। जानकारी के अनुसार लेक क्लब के पदाधिकारी अब ये पता लगाने में जुटे हैं कि नोटिस किसने और किसकी मंजूरी से लगाया।