{"_id":"67954c057948a87f8700d09b","slug":"the-number-of-devotees-going-to-kumbh-increased-ctu-started-a-second-bus-chandigarh-news-c-16-pkl1043-617309-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी, सीटीयू ने दूसरी बस की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी, सीटीयू ने दूसरी बस की शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने एक और एसी बस सेवा शुरू की है। सोमवार से अब रोजाना दोपहर 12 और 12:30 बजे आईएसबीटी-17 से प्रयागराज के लिए बसें रवाना होंगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सकेगी।
कुछ दिन पहले सीटीयू ने आईएसबीटी-17 से प्रयागराज के लिए एक एसी बस शुरू की थी लेकिन जब से बस चली है तब से ही सभी सीटें फुल हैं। कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें टिकट नहीं मिल रही है। अगले कई दिन के लिए भी सभी सीटें फुल हैं। लोगों की तरफ से लगातार मांग की जा रही थी कि बसों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके बाद सीटीयू ने सोमवार से अब रोजाना प्रयागराज के लिए दो बसें चलाने का फैसला किया है। पहली बस दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए जाएगी तो दूसरी बस दोपहर 12:30 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। यह बस भी सेक्टर-17 के बस स्टैंड से ही रवाना होगी।
परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए ही यह फैसला किया गया है। एक साइड का किराया 1662 रुपये है। एक तरफ की यात्रा 919 किमी की है, जिसमें 19 घंटे 25 मिनट का समय लगेगा। यह बस रोजाना आईएसबीटी-17 से दोपहर 12 बजे और 12.30 बजे रवाना होगी और प्रयागराज के नेहरू पार्क में अगले दिन सुबह 7:25 बजे और 8 बजे पहुंचेगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के पास पूरा समय होगा कि वह स्नान कर लें। इसके बाद बस उसी दिन शाम 5 बजे रोजाना प्रयागराज के नेहरू पार्क से चंडीगढ़ के लिए लौटेगी। यह बस चंडीगढ़ में अगले दिन आईएसबीटी पर 12:25 बजे पहुंचेगी। आम जनता को सुविधा प्रदान करने के लिए बस सेवा के लिए 25 फरवरी तक सीटों की ऑनलाइन बुकिंग https://ctuonline.chd.gov.in/ पर http://www.redbus in/और सीटीयू मुसाफिर मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।