फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The new twist in Phase 3b 1 robbery case

फेज-3बी1 में लूट मामले में आया नया मोड़

Fri, 14 Feb 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला-मोहाली Updated Fri, 14 Feb 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
The new twist in Phase 3b 1 robbery case
फेज-3बी1 में कॉलोनाइजर के घरवालों को बंधक बनाकर हुई लूट मामले में नया मोड़ आ गया है। घरवालों को एक पत्र मिला है, जिसमें चोरों ने गलती से वारदात को अंजाम देने की बात कहीं है। वहीं, उन्होंने इसके लिए खेद भी जताया है। पत्र हिंदी में लिखा है। इसके अलावा पत्र में चार फोन नंबर भी लिखे हुए हैं। जो कि इस चोरी में शामिल है। इसके बाद पुलिस की टीम फोन नंबरों की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि उम्मीद है कि जल्दी ही वारदात का सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चोरों ने यह पत्र सोमवार को पोस्ट किया था। परिवार वालों को यह पत्र बुधवार को मिला। पत्र घर के मालिक सोहन लाल अरोड़ा के नाम पर लिखा हुआ है। जिसे देखकर घर वाले भी हैरान रह गए। घरवालों ने इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस विभाग भी हरकत में आ गया। अब विभाग इन फोन नंबर का रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके साथ ही राइटिंग की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


थाना मटौर के एसएचओ एनपीएस लहल ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्दी मामला हल हो जाएगा। गौरतलब है कि पांच फरवरी की रात को चोरों ने फेज-3बी1 की कोठी में वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान चोरों लाखों रुपये की ज्वैलरी व कारों की चाबियां ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचकूला में हुई लूट से जुड़ रहे हैं तार

कुछ समय पहले पंचकूला में एक घर में लाखों रुपये की लूट की वारदात हुई थी। वहां भी चोरी के कुछ दिन बाद इसी तरीके से एक पत्र मिला था। पत्र में दो फोन नंबर लिखे हुए थे। सूत्रों की माने तो ऐसे में पुलिस को यह भी लग रहा है कि कहीं वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह सेम ही तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed