फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The mercury reached 41.9 degrees, the hottest day of the season made one sweat

Chandigarh News: पारा 41.9 डिग्री पहुंचा, सीजन के सबसे गर्म दिन ने छुड़ाए पसीने

Fri, 17 May 2024 06:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 41.9 degrees, the hottest day of the season made one sweat
चंडीगढ़। शहर की गर्मी अब रोजाना रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। बुधवार के बाद वीरवार का दिन भी इस सीजन में सबसे गर्म रहा। पारा 41.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते पसीने से तरबतर रहे। दोपहर को धूप इतनी तेज थी कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दिनभर गर्मी के तेवर तीखे रहने के साथ लू के थपेड़ों ने भी लोगों को खूब छकाया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। वीरवार को सुबह से निकली धूप दिन चढ़ने के साथ तेज होती चली गई। धूप की किरणें शरीर में कपड़ों के अंदर से भी चुभ रही थीं। दोपहर में चली तेज हवाएं भी लू का अहसास करा रही थीं। लू से बचने के लिए हर कोई मुंह पर कपड़ा बांध घर से निकल रहे हैं। घरों में कूलर पंखे भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। सुबह शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर शाम देर रात तक चलता रहा। दिनोंदिन तापमान में बढ़ोतरी के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा।
विज्ञापन


हीट वेव का येलो अलर्ट जारी : मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी काफी ज्यादा पड़ेगी। शुक्रवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। धीरे-धीरे यह तापमान बढ़ेगा और पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने 18 और 19 मई को हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन दिनों लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में गर्मी इस बार कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइसक्रीम और जूस ठेले पर नजर आ रहे लोग : भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग आइसक्रीम और जूस का सहारा ले रहे हैं। वीरवार को दोपहर के वक्त से लेकर शाम तक लोगों ने लस्सी और शिकंजी पीने के साथ शरीर को राहत दिलाई। लोगों ने गर्मी में आइसक्रीम को भी काफी पसंद कर रहे हैं और गन्ने के जूस की रेहड़ियों पर भी दोपहर के समय भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed