{"_id":"6161f4e08ebc3e1dde76f3a9","slug":"the-mantra-to-succeed-is-strong-willpower-harnaaz-chandigarh-news-pkl429536759","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल होने का मंत्र प्रबल इच्छाशक्ति : हरनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल होने का मंत्र प्रबल इच्छाशक्ति : हरनाज
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता के दौरान मिस दिवा यूनिवर्स-2021 हरनाज संधू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। आजकल प्रतियोगी युग में आदमी तनाव में जल्दी आ जाता है। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि हम खुद की काबिलियत पर ही शक करने लगते हैं। यही हमारी सफलता में सबसे बड़ा रोड़ा बनता है।
अपने मुकाम को हासिल करने का एक ही मंत्र प्रबल इच्छाशक्ति है। शुरुआत में मैं भी अपने शरीर और कम वजन को लेकर बहुत तनाव महसूस करती थी। इससे उभरने के लिए जरूरी है कि जिंदगी में किसी एक आदमी पर आप भरोसा करें, जिसे आप बेझिझक सभी समस्याएं साझा कर सकें। जो आपको आगे बढ़ने में मदद करें। ये बातें 2021 में लीवा मिस दिवा यूनिवर्स-2021 की विजेता रही हरनाज संधू ने साझा कीं।
हरनाज संधू लीवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतन के बाद अब इस साल के अंत में मिस यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 21 वर्षीय विजेता हरनाज संधू लोक प्रशासन में अपनी परास्नातक कर रही है। वह अभिनय, नृत्य, तैराकी और घुड़सवारी के प्रति भी रुचि रखती है।
विज्ञापन
मौका मिलने पर अभिनय करना मेरा सपना : हरनाज
हरनाज ने बताया कि वह तिरंगे को विश्व स्तर पर लहराना चाहती है। इसके लिए वह मिस यूनिवर्स पेजेंट में पूरी मेहनत करेंगी। इसके अलावा भविष्य में मौका मिलने पर अभिनय में भी काम करना चाहूंगी। सफलता के पीछे उनकी मां का काफी सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि कठिनाइयां और संघर्ष जिंदगी का हिस्सा है, हमें बस सकारात्मक मानसिकता और मेहनत से उन्हें पार करना है।