फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Kashmir Files movie tax free in Chandigarh

'द कश्मीर फाइल्स': चंडीगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म, चार महीने तक नहीं लगेगा यूटीजीएसटी

Sun, 20 Mar 2022 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 10:53 PM IST
सार

‘द कश्मीर फाइल्स’ को आठ राज्यों में अब तक कर मुक्त किया जा चुका है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को मिलाकर यह संख्या नौ हो गई है। सबसे पहले हरियाणा सरकार ने फिल्म को कर मुक्त किया था और छह महीने तक की राहत दी है।

विज्ञापन
The Kashmir Files movie tax free in Chandigarh
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर आधारित विवेक अग्निहोत्री की बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को देश के कई राज्यों के बाद अब चंडीगढ़ में भी कर मुक्त कर दिया गया है। यूटी प्रशासक की तरफ से रविवार को यह आदेश जारी किया गया, जो सोमवार से लागू हो जाएगा। प्रशासक की तरफ से जारी आदेश में फिल्म को स्टेट टैक्स से भी छूट दी गई है। 

विज्ञापन


फिल्म को कर मुक्त करने के लिए पिछले काफी समय से मांग की जा रही थी। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक इस फिल्म का जिक्र कर चुके हैं। सप्ताह के अंत के साथ ही फिल्म 100 करोड़ के कारोबार का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 
विज्ञापन


प्रशासक के आदेश के बाद यूटी एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने चंडीगढ़ में इस फिल्म पर लगने वाले यूटीजीएसटी को माफ कर दिया है। निर्देशों के अनुसार, मल्टीप्लेक्स और सिनेमा थिएटर संचालक लोगों से यूटीजीएसटी चार्ज नहीं करेंगे और यूटीजीएसटी के कम करने के बाद जो टिकट का दाम होगा, उसी कीमत पर टिकटों की बिक्री की जाएगी। आदेश चार माह तक प्रभाव में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म 
‘द कश्मीर फाइल्स’ को आठ राज्यों में अब तक कर मुक्त किया जा चुका है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को मिलाकर यह संख्या नौ हो गई है। सबसे पहले हरियाणा सरकार ने फिल्म को कर मुक्त किया था और छह महीने तक की राहत दी है। इसके बाद  मध्य प्रदेश, गुजरात, कनार्टक, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा में भी फिल्म को कर मुक्त किया जा चुका है।


चंडीगढ़ के प्रशासक ने देखी ;द कश्मीर फाइल्स'
पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने रविवार को राजभवन स्थित गुरुनानक देव सभागार में 'द कश्मीर फाइल' फिल्म देखी। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद सत्यपाल जैन व राजभवन का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed