फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The issue of increasing the conversion charges of lease to free hold was listed in the LOS

Chandigarh News: लीज टू फ्री होल्ड के कन्वर्जन चार्जेज बढ़ाने का मुद्दा लोस में लिस्ट कराया

Thu, 21 Aug 2025 02:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The issue of increasing the conversion charges of lease to free hold was listed in the LOS
चंडीगढ़। लीज टू फ्री होल्ड के कन्वर्जन चार्जेज बढ़ाकर लागू करने के मुद्दे पर सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में लिस्ट कराया है। सांसद तिवारी ने रूल-377 के तहत स्पेशल मेंशन लोकसभा में बढ़ाया है। यह मुद्दा टेबल पर आने के बाद चर्चा के लिए लाया जाएगा।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन बिना लोगों की राय व सुझाव के लीज टू फ्री होल्ड के कन्वर्जन चार्जेज बढ़ाकर लागू करने जा रहा है। साल 2017 से कन्वर्जन चार्जेज नहीं बढ़ाए गए थे लेकिन हाल ही में प्रशासन ने कन्वर्जन चार्जेज बढ़ाकर लागू करने की फाइल प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को मंजूरी के लिए भेजी है।
विज्ञापन

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो नए कन्वर्जन चार्जेज को लेकर प्रशासक की मंजूरी के बाद इस हफ्ते तक नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। सांसद ने नए कन्वर्जन चार्जेज के प्रस्ताव को खारिज करने के लिए प्रशासन को भी पत्र लिखा है। सांसद मनीष तिवारी ने स्पेशल मेंशन के तहत बढ़ाए अपने पत्र में कहा है कि शहर में मध्यमवर्गीय परिवारों, पेंशनभोगियों और सहकारी हाउसिंग सोसाइटियों के सदस्यों को कन्वर्जन चार्जेज बढ़ाकर उन पर वित्तीय बोझ डाला जा रहा है। लोग वर्षों से अपने घरों के रेगुलराइजेशन का इंतजार कर रहे हैं। इस समय शहर में कन्वर्जन शुल्क तय न होने के कारण 200 से ज्यादा प्रापर्टी के पंजीकरण के मामले अटके हुए हैं। अधिसूचना जारी होने से सबसे ज्यादा असर फ्लैट धारकों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठियों और अन्य मकान की कैटेगरी से ज्यादा कन्वर्जन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। लीज से फ्री होल्ड करवाने के लिए लोगों को नए रेट्स का भुगतान करना होगा। पुराने रेट पर प्रशासन प्रापर्टी फ्री होल्ड करने के लिए तैयार नहीं है। एलआईजी कैटेगरी का फ्लैट फ्री होल्ड करवाने का कन्वर्जन चार्जेज अभी सिर्फ 4300 रुपये है, जिसके लिए नए रेट लागू होने पर कन्वर्जन फीस दो लाख 11 हजार 800 रुपये हो जाएगी। एमआईजी फ्लैट को फ्री होल्ड करवाने का कन्वर्जन चार्ज 6100 रुपये से बढ़ 3,05,500 रुपये हो जाएगा। एचआईजी कैटेगरी के फ्लैट के लिए 9 हजार के स्थान पर 4,43,300 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed