फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Indian team did not get the visa of the Czech Republic, lost the championship

भारतीय टीम को नहीं मिला चेक रिपब्लिक का वीजा, चैंपियनशिप से धोना पड़ा हाथ

Tue, 13 Sep 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The Indian team did not get the visa of the Czech Republic, lost the championship
चंडीगढ़। अगस्त में चेक रिपब्लिक में खेली जाने वाली क्याकिंग, कैनोइंग व ड्रैगनबोट चैंपियनशिप में अब शहर के खिलाड़ियों के साथ अन्य टीम खिलाड़ी भाग नहीं ले सकेंगे। भारतीय टीम को वीजा प्राप्त करने में आई दिक्क्तों की वजह इस चैंपियनशिप से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल सुखना लेक पर छह अगस्त से कैंप में तैयारियों में जुटा था। कई दिन तक खिलाड़ी कैंप में अभ्यास कर रहे थे। बीस दिन बाद क्याकिंग, कैनोइंग व ड्रैगनबोट एसोसिएशन के अधिकारियों की और से संदेश आया कि चैंपियनशिप के लिए वीजा नहीं मिला। इस वजह से कैंप को बंद कर दिया जाए। इसके बाद कैंप को बंद कर दिया और खिलाड़ी अपने अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

कैंप में हिस्सा ले रहे थे खिलाड़ी
चेक रिपब्लिक में खेली जाने वाली क्याकिंग, कैनोइंग व ड्रैगनबोट चैंपियनशिप के लिए सुखना लेक पर छह अक्तूबर से भारतीय टीम का कैंप लगाया गया था। इसमें देशभर से 64 खिलाड़ी शामिल हुए थे। रोजाना सुबह और शाम अभ्यास कराया जाता था। कैंप में बेहतर करने वालों को टीम में जगह दी गई। कैंप में 64 खिलाड़ियों में कुल 53 को टीम में जगह मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स...
कोविड 19 के बाद वीजा के लिए कई देशों में देरी हो रही थी। चेेक रिपब्लिक के लिए वीजा भरा था जिसे लाइन में आते आते समय लग गया और लेट हो गए। इस वजह से वीजा नहीं लग पाया। -दिलीप सिंह चौहान, ड्रैगनबोट एसोसिएशन के चैंयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed