फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The horoscope of gangsters and terrorists will be revealed as soon as their face is caught

चंडीगढ़ पुलिस की हाईटेक निगरानी: कैमरों में चेहरा कैच होते ही खुल जाएगी बदमाशों की कुंडली, शुरू हुआ ट्रायल

Tue, 11 Feb 2025 01:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2025 01:58 AM IST
सार

एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि इन कैमरों की जद में आते ही अपराधियों का सारा डाटा खुलकर पुलिस विभाग के सामने आ जाएगा। शुरुआत में इन कैमरों का इस्तेमाल रैलियों या भीड़भाड़ वाली जगहों पर किया जाएगा।

विज्ञापन
The horoscope of gangsters and terrorists will be revealed as soon as their face is caught
chandigarh police - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में रैली और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अब चंडीगढ़ पुलिस की हाईटेक निगरानी रहेगी। पुलिस विभाग की कुछ विशेष गाड़ियों में नई तकनीक के कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें अपराधियों का पूरा डाटा अपलोड रहेगा। इन कैमरों में चेहरा कैच होते ही गैंगस्टरों-आतंकियों की पूरी कुंडली खुल जाएगी। इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। ये कैमरे जल्द ही लगा दिए जाएंगे।

विज्ञापन


एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि इन कैमरों की जद में आते ही अपराधियों का सारा डाटा खुलकर पुलिस विभाग के सामने आ जाएगा। शुरुआत में इन कैमरों का इस्तेमाल रैलियों या भीड़भाड़ वाली जगहों पर किया जाएगा। किसी बड़े नेता या फिर शहर में होने वाले म्यूजिकल लाइव कन्सर्ट आदि जैसे कार्यक्रम के दौरान इन कैमरों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


कई बार रैलियों में कोई आतंकी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया हो और वह पुलिस की वांटेड सूची में शामिल हुआ तो कैमरे से नहीं बच पाएगा। पुलिस विभाग की इन विशेष गाड़ियों को ऐसी जगह खड़ा किया जाएगा, जहां से कैमरा चारों तरफ नजर रख सके। इन कैमरों की नजर में आते ही तुरंत अलर्ट आ जाएगा। इसके साथ सारा बायोडाटा पुलिस के सामने होगा। एसएसपी ने बताया कि हाईटक कैमरों में अपराधियों का डाटा पहले से मौजूद रहेगा। इससे तुरंत पता जाएगा कि वह शख्स कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लगे 2 हजार कैमरे चालान काटने तक सीमित

शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ट्रैफिक लाइट पॉइंट और चौराहों पर लगभग दो हजार कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को तुरंत कैच कर लेते हैं लेकिन क्राइम रोकने में इनके खास फायदे नजर नहीं आए। हालांकि, अपराधी वारदात करने के बाद शहर में किस तरफ भागा है, इनसे सिर्फ इतना ही पता लग सकता है। वहीं, अगर कोई अपराधी शहर में घूम रहा है तो उनकी पहचान नहीं कर सकते। इसके अलावा पहले लगे कैमरों मे अपराधियों का डाटा भी फीड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed