फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The grand festival begins with Nahay Khay.

Chandigarh News: नहाय खाय के साथ महा पर्व शुरू

Sun, 26 Oct 2025 12:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The grand festival begins with Nahay Khay.

विज्ञापन
चंडीगढ़। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा का शनिवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। छठव्रतियों ने स्नान-ध्यान के बाद अपने अपने घरों में पवित्रता और शुद्धता के साथ चावल, चना की दाल तथा लौकी की सब्जी बनाकर प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ चार दिवसीय व्रत की शुरुआत हुई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। महापर्व का समापन मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो जाएगा।
रविवार को खरना होगा। इसमें व्रती पूर्ण उपवास रखकर शाम में खीर बनाती हैं। व्रती के प्रसाद ग्रहण करने के बाद परिवार व अन्य लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में होता है। इसके लिए छठ घाटों का निर्माण होता है। चंडीगढ़ में भी जगह-जगह पर कृत्रिम सरोवरों का निर्माण किया गया है। सेक्टर-42 के न्यू लेक पर बड़ी संख्या में व्रती पहुंचती हैं।
विज्ञापन

जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के संस्थापक पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के पूर्वांचल परिवारों में व्रतियों के घरों में छठ मैया के लोकगीत का मधुर संदेश गूंज रहे हैं। शाही ने बताया कि छठ व्रत में सभी के लिए सुख, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की जाती हैं। इस महापर्व से सच्चे अर्थ में वसुधैव कुटुंबकम और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed