फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The first morning of the new year was marked by 19 cries of joy.

Chandigarh News: नए साल की पहली सुबह 19 किलकारियों से गूंजी

Thu, 01 Jan 2026 11:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The first morning of the new year was marked by 19 cries of joy.
मोहाली। साल 2026 की शुरुआत कई परिवारों के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है। जहां पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी थी, वहीं फेज-6 स्थित एम्स के लेबर रूम में नई जिंदगी के आने का उत्सव मनाया जा रहा था। साल के पहले दिन रात 12 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक कुल 19 बच्चों का जन्म हुआ। नए साल की इस पहली सुबह में बेटियां, बेटों पर भारी रहीं। आंकड़ों के मुताबिक जन्म लेने वाले इन 19 बच्चों में से 10 लड़कियां और नौ लड़के शामिल हैं। यह सुखद संयोग नए साल की शुरुआत में नारी शक्ति और खुशहाली का संदेश दे रहा है। रात के ठीक 12 बजते ही जैसे ही पहले बच्चे की किलकारी गूंजी, अस्पताल स्टाफ और परिजनों ने एक-दूसरे को नए साल के साथ-साथ नन्हे मेहमान के आगमन की बधाई दी। कई माता-पिता ने इसे कुदरत का अनमोल तोहफा बताया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी नवजात और उनकी माताएं पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed