फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The fear of stray dogs makes people afraid to leave their homes

Chandigarh News: लावारिस कुत्तों का खौफ, लोगों को घरों से बाहर निकलने में लगता है डर

Mon, 13 Oct 2025 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The fear of stray dogs makes people afraid to leave their homes
डेराबस्सी। शहर में आवारा कुत्तों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में नगर परिषद की प्रधान आशु उपनेजा के नेतृत्व में इन्हें पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था, जिसका शहरवासियों ने स्वागत किया। इस अभियान के दौरान कई मोहल्लों से कुत्तों को पकड़कर हटाया गया। हालांकि, यह प्रयास पूरे शहर में समस्या को स्थायी रूप से खत्म नहीं कर सका।
विज्ञापन

शहरवासियों ने बताया कि आवारा कुत्ते समय-समय पर राहगीरों और आम लोगों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। रात के समय ये झुंड में घूमते हैं, वाहनों के पीछे दौड़ते हैं और लोगों के लिए डर और खतरे का कारण बन जाते हैं। कई मोहल्लों और सोसायटियों में लोग अपने बच्चों को घर से बाहर निकालने में डरते हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इनके शिकार बनने के अधिक जोखिम में हैं।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि कुछ लोग आवारा कुत्तों को खाना खिलाकर उन्हें आवासीय क्षेत्रों में बनाए रखते हैं, जिससे खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि एक बार फिर से पूरे शहर में अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ा जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की प्रधान आशु उपनेजा ने कहा कि जल्द ही नया अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले अभियान में शहर के कई मोहल्लों से कुत्तों को हटाया गया था और इस बार भी पूरा शहर कवरेज के साथ अभियान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed