फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The drug smuggler did not back down, police demolished his four huts in Kambwala

Chandigarh News: बाज नहीं आया नशा तस्कर, पुलिस ने उसकी कैंबवाला में चार झुग्गियां तोड़ीं

Tue, 08 Apr 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The drug smuggler did not back down, police demolished his four huts in Kambwala
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए शहर में पहली बार नशा तस्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसमें पुलिस की टीम ने कैंबवाला में नशा तस्कर की चार झुग्गियां तोड़ दी हैं। यह पहली बार है जब चंडीगढ़ में नशा तस्कर के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने बताया कि यह चारों झुग्गियां नशा तस्कर संजय कुमार की थीं।
विज्ञापन

आरोपी संजय के खिलाफ एनडीपीएस, एक्साइज एक्ट और चोरी समेत चार केस दर्ज हैं। आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। संजय के खिलाफ लगातार पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि संजय कैंबवाला में नशा बेच रहा है। गांव के लोग नशे को लेकर काफी परेशान थे। बाहर से भी लोग नशा लेने के लिए आते थे। शिकायत के बाद सेक्टर-3 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल ने जेसीबी से संजय की चारों झुग्गियां तुड़वा दी। संजय इससे पहले भी ड्रग्स के केस में गिरफ्तार हो चुका है। एचएचओ नरेंद्र पटियाल ने नशा तस्करों को चेतावनी दी है कि या तो सुधर जाओ, नहीं तो बच नहीं पाओगे। पटियाल ने कहा अगर ड्रग्स में कोई शामिल हुआ तो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed