{"_id":"6733bbe7ac2d87634606f8c4","slug":"the-dream-of-two-lakh-poor-people-will-soon-be-fulfilled-chandigarh-news-c-16-pkl1010-560818-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो लाख गरीबों का अपने घर का सपना जल्द होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो लाख गरीबों का अपने घर का सपना जल्द होगा पूरा
विज्ञापन
पांच लाख लोगों ने किया था आवेदन, 100-100 वर्ग गज के दिए जाएंगे प्लॉट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे के दो लाख लोगों का अपने घर का सपना जल्द पूरा होगा। हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के महानिदेशक जे गणेशन ने इस प्रोजेक्ट से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की फ्लैगशिप योजना है। इसलिए इस योजना के तहत सभी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ तुरंत मिल सके। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रदेश में पांच लाख लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया था। इन सभी योग्य लाभार्थियों को अलग-अलग चरणों में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे। इसी कड़ी में जल्द 2 लाख लोगों को मुख्यमंत्री सौगात देंगे।
योजना के तहत जमीन से वंचित योग्य प्रार्थियों को गांवों में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों को लाभ प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपना खुद का घर बना सकें। योजना के धरातल पर क्रियान्वयन से गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा और वे अपना घर बनाकर सुरक्षित व सम्मानित जीवन जी सकेंगे। इसके साथ ही 100-100 वर्ग गज के प्लॉट पर लाभार्थियों को मकान बनाने में किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए भी सरकार ने प्रावधान किया है। इसके अंतर्गत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
-- -- -- -- --
6618 फ्लैट्स का आवंटन भी जल्द
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट लेने हेतु पंजीकृत आवेदकों को पहले चरण में आठ जिलों में निजी बिल्डरों की ओर से बनाए ईडब्ल्यूएस की कैटेगिरी के लिए बनाए 6618 फ्लैट्स का आवंटन भी जल्द करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सेक्टर 23 जगाधरी में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के 2000 लाभार्थियों को मकान निर्माण शुरू करने हेतु प्लॉट का कब्जा दिया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा यहां सभी भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। इस योजना के तहत 14 शहरों में लगभग 170 करोड़ रुपये के इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यों का शुभारंभ जल्द किया जाएगा।