फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The deputation of the doctor who wrote branded medicine was terminated and sent back

Chandigarh News: ब्रांडेड दवा लिखने वाली डॉक्टर का डेपुटेशन समाप्त कर भेजा वापस

Sat, 20 May 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
The deputation of the doctor who wrote branded medicine was terminated and sent back
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में 9 साल से डेपुटेशन पर ईनएटी विभाग में तैनात एक महिला डॉक्टर को निर्देश की अवहेलना कर ब्रांडेड दवाइयां लिखने पर वापस मूल राज्य भेज दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव ने वीरवार की शाम डॉक्टर के वापस भेजे जाने का आदेश जारी किया। डॉक्टर के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे जीएमएसएच-16 के अन्य डॉक्टरों में खौफ है। यह भी चर्चा है कि विभाग रेंडम तरीके से अलग-अलग माध्यमों से ब्रांडेड दवाइयां लिखने वाले डाॅक्टरों पर नजर रखे हुए हैं।स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर 2 जनवरी 2023 को एडवाइजरी जारी कर जेनेरिक दवाएं लिखने को कहा गया था। वहीं ब्रांडेड दवा लिखने पर उसके कारण को डायरी में नोट करने का निर्देश दिया गया था। इस निर्देश को 16 अप्रैल को दोबारा दोहराया गया, लेकिन एक डॉक्टर को बार-बार निर्देश की अवहेलना करते हुए पाया गया। इस संबंध में चेतावनी दी गई तो उसने गलती मानते हुए आगे से ब्रांडेड दवा न लिखने का आश्वासन दिया। एक हफ्ते तक तो ठीक रहा, लेकिन उसके बाद उस डॉक्टर ने एक दूसरा तरीका निकाल लिया। उसने मरीज के कार्ड पर जेनेरिक दवाइयां लिखने के साथ ही अलग से एक छोटी पर्ची पर ब्रांडेड दवाइयां लिखनी शुरू कर दीं। ऐसा लगातार होता रहा। उस डॉक्टर ने ब्रांडेड दवा लिखने का अलग तरीका निकाल लिया था इसलिए आदेश के उल्लंघन के कारण संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में फ्लोर वाइज शुरू हुआ ड्रग काउंटर
यशपाल गर्ग ने बताया कि जेनेरिक दवाओं को प्रमोट करने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है कि मरीजों को उनके डॉक्टर के कमरे के बाहर ही दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए जीएमएसएच 16 की ओपीडी में हर फ्लोर पर उसकी ओपीडी के अनुसार दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इसके तहत चौथे तल पर त्वचा रोग की ओपीडी में ड्रग काउंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में अन्य विभागों के भी ड्रग काउंटर जल्द शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed