{"_id":"5f8c99f68ebc3e9bfa0cd2e9","slug":"the-crowds-in-the-markets-increased-as-the-festival-drew-near-chandigarh-news-pkl39142052","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ी भीड़
विज्ञापन
सेक्टर-19 सदर बाजार में त्योहारी सीजन होने के चलते लगी भीड़। यहां पर भारी भीड़ कोरोना फैलने का कारण
- फोटो : CHANDIGARH
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बाजारों में अच्छी-खासी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रखना भूल गए जबकि प्रशासन लगातार लोगों से सामाजिक दूरी के साथ मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील कर रहा है।
त्योहारी सीजन से पहले लोग कोरोना के कारण घरों से नहीं निकल रहे थे। वहीं लगातार दुकान बंद रहने से दुकानदार भी काफी परेशान थे। रविवार को लोगों को थोड़ा मौका मिला तो अच्छी-खासी संख्या में खरीदारी के लिए मार्केट में पहुंचे। रविवार को सेक्टर-22, शास्त्री मार्केट, सेक्टर-19 सदर मार्केट, सेक्टर-15 पटेल मार्केट, सेक्टर-41 कृष्णा मार्केट, सेक्टर-34, 23 व 45 में काफी भीड़ दिखी। लोगों की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि यहां सामाजिक दूरी का पालन होना संभव नहीं था। वहीं मास्क की गंभीरता को भी लोग अभी नहीं समझ रहे हैं।
स्टॉल लगने के बाद और बढ़ेगी भीड़
अभी शुरुआत है, तब यह हाल है। अब नगर निगम स्टॉल लगाने की अनुमति देगा। इस दौरान भीड़ भी बढ़ेगी, तब सामाजिक दूरी का पालन करना और भी बड़ी चुनौती होगी। इधर, प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग पहले ही चेता चुका है कि त्योहार के नजदीक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में पुलिस व प्रशासन के लिए यह चुनौती बड़ी है।