फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The contract workers staged a sit-in, when they left for the assembly, the police stopped them

Chandigarh News: ठेकाकर्मियों ने दिया धरना, विधानसभा के लिए निकले तो पुलिस ने रोका

Tue, 20 Jun 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
The contract workers staged a sit-in, when they left for the assembly, the police stopped them
खरड़। पावरकाॅम एंड ट्रांस्को ठेका कर्मचारी यूनियन पंजाब की ओर से सरकार और मैनेजमेंट के तानाशाही रवैये के खिलाफ पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगनमान के मुंडी खरड़ स्थित दफ्तर के आगे धरना दिया गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों की ओर से वहां से विधानसभा की ओर रोष मार्च करना शुरू किया तो पुलिस ने हाईवे पर बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। धरने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम खरड़ रविंदर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को लिखित पत्र दिया गया कि 20 जून को दोपहर 1 बजे पंजाब के खजाना मंत्री हरपाल सिंह चीमा व बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ पंजाब भवन चंडीगढ़ में मीटिंग निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में पावरकाॅम और ट्रांस्को ठेका कर्मचारियों के छोटे-छोटे बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। इस अवसर पर राज्य प्रधान बलिहार सिंह, जनरल सचिव राजेश कुमार मौड़ ने कहा कि पावरकाम के ठेका कर्मचारी पावरकाॅम में पक्का करने समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं परंतु ठेका कर्मचारियों की लंबी सेवाओं को अनदेखा किया जा रहा है और पावरकाम सीएचबी व डब्ल्यू आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों को विभाग में पक्का नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मोहाली के एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह, एसपी जगजीत सिंह, डीएसपी रूपिंदरदीप कौर सोही, थाना सिटी खरड़ के एसएचओ हरजिंदर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मांगें
उन्होंने मांग की कि ठेका कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर अनुभव के आधार पर विभाग में शामिल करके पक्का किया जाए और 15वीं लेबर कॉन्फ्रेंस के फार्मूले अनुसार आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों का वेतन कम से कम 25 हजार रुपये निश्चित किया जाए। करंट लगने के कारण मौत के मुंह में समा रहे ठेका कर्मचारियों को मुआवजा व पक्की नौकरी का प्रबंध और आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में शामिल करने के लिए कानून बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- पावरकाॅम के ठेका कर्मचारी रोष प्रदर्शन कर रोष रैली निकालते हुए।

फोटो नंबर- 19-खरड़-फोटो नंबर 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed