फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The common man will get corona vaccine from 9 o'clock today

आज नौ बजे से आम आदमी को लगेगा कोरोना का टीका

Mon, 01 Mar 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
The common man will get corona vaccine from 9 o'clock today
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इसमें 60 वर्ष से ऊपर और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग टीके के लिए योग्य होंगे। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में टीका लगवाने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन ने रविवार को उन अस्पतालों की सूची भी जारी कर दी, जहां पर टीकाकरण होना है। कुल 15 जगहों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर टीका लगवाने के लिए पहले खुद को पंजीकृत करना होगा। यदि आप ऑनलाइन पंजीकरण करवाने में असमर्थ हैं तो इन जगहों पर पहुंचकर पंजीकरण करवाकर टीका लगवा सकते हैं। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उसकी पहली प्राथमिकता टीकाकरण है। ऑनलाइन पंजीकरण में यदि दिक्कत आती है लोग सीधे अस्पताल में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के तीन तरीके हैं। पहला, ष्श2द्बठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ की वेबसाइट से, दूसरा अरोग्य सेतु एप और तीसरा गूगल प्ले से कोविन एप को डाउनलोड करके। पंजीकरण की प्रक्रिया एक मार्च सुबह नौ बजे से शुरू होगी, जबकि टीकाकरण सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक होगा। पंजीकरण प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

इन जगहों पर लगवा सकेंगे टीका
जीएमसीएच-32 के बी ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर दो टीकाकरण केंद्र
जीएमएसएच-16 की ओपीडी ब्लॉक की पांचवीं व तीसरी मंजिल पर
सिविल अस्पताल, सेक्टर-45
मनीमाजरा सिविल अस्पताल
सेक्टर-49 की डिस्पेंसरी
पीजीआई लेक्चर थिएटर कांप्लेक्स
पीजीआई एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर
ईएसआई अस्पताल रामदरबार
सेक्टर 38ए में संतोख अस्पताल
सेक्टर-44 सी में चैतन्य हास्पिटल
सेक्टर-34 ए हीलिंग हास्पिटल
सेक्टर-38ए लीडिंग हास्पिटल
सेक्अर-15 सी धरम हास्पिटल
इन बीमारियों से पीड़ित लोग लगवा सकेंगे टीका
भारत सरकार ने शनिवार को बीमारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें हृदय प्रत्यारोपण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, किडनी की बीमारी, किडनी फेल के मरीज, जिन मरीजों का डायलिसिस चल रहा है, लिवर सिरोसिस, श्वास संबंधी रोगी, लिम्फोमा कैंसर पीड़ित, प्लास्टिक एनिमिया, थैलेसीमिया, एचआईवी, मस्कुलर डिस्ट्राफी और एसिड अटैक के गंभीर मरीजों को शामिल किया गया है। इन बीमारियों से पीड़ित मरीज टीका लगवा सकेंगे। इसके साथ इन मरीजों को एक पंजीकृत डाक्टर का एक सर्टिफिकेट दिखाना होगा। इसका फार्मेट ष्श2द्बठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed