फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The city will shine with Rs 9.90 crore, all street lights will be converted into LEDs

Chandigarh News: शहर 9.90 करोड़ रुपये से जगमगाएगा, एलईडी में बदलेंगी सभी स्ट्रीट लाइटें

Thu, 27 Jul 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
The city will shine with Rs 9.90 crore, all street lights will be converted into LEDs
पंचकूला। नगर निगम फाइनेंस एवं कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक में शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलने को मंजूरी दे दी गई। इस कार्य पर नौ करोड़ 90 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। प्रशासनिक मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव टेक्निकल अप्रूवल के लिए यूएलबी के पास भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी के बाद नगर निगम द्वारा टेंडर लगाकर शहर में सभी लाइटों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में आयोजित एफएंडसीसी की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि दिव्य नगर योजना के तहत सभी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदला जाएगा। इसके अंतर्गत आधी राशि शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा वहन की जानी है। एलईडी लगने के बाद शहर जगमगा उठेगा। एलईडी खरीदने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कंपनी का चयन पहले ही किया जा चुका है। इसमें कमांड एंड कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम पैनल लगे होंगे। एक ही स्थान से सभी स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम आपरेट होगा। आइटी इंफ्रास्ट्रक्चर होगा।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले ईईएसएल ने एमसी एरिया में लगी सोडियम और सीएफएल लाइट्स की जगह एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगानी थी। स्ट्रीट लाइट लगाने से पहले एजेंसी शहर में कुल स्ट्रीट लाइटिंग और डार्क स्पॉट्स का सर्वे भी किया था। इस सर्वे के आधार पर पंचकूला में कुल 18,500 के आसपास एलईडी लाइट्स लगाई जानी हैं। यूएलबी ने निगम को अपने स्तर पर एलईडी लाइट्स लगाने से रोक दिया था। यूएलबी के अफसरों का तर्क था कि हरियाणा गवर्नमेंट की पूरे राज्य में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाने की योजना है। पूरे स्टेट के चार या पांच क्लस्टर बनाकर विभिन्न एजेंसियों को एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाने का काम अलॉट किया जाना था। इसके बाद से ही प्रोजेक्ट पेंडिंग था। अब यह काम पूरा होने की उम्मीद जाग उठी है।
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत के लिए 1.39 करोड़ रुपये की मंजूरी
एफएंडसीसी की बैठक में सेक्टर-4 पंचकूला की अंदरुनी सड़कों की मरम्मत के लिए 1.39 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। साथ ही शहर की मार्केट एवं अन्य क्षेत्रों में सामुदायिक एवं पब्लिक शौचालयों को चलाने एवं उनकी मेंटेनेंस के लिए 1,40,50000 रुपये की मंजूरी दे दी गई। सेक्टर 19 वार्ड नंबर 8 में बरसाती पानी की निकासी के लिए 2.15 करोड़ रुपये के टेंडर को मंजूरी के लिए रखा गया लेकिन उसमें तकनीकी खामियों के चलते महापौर कुलभूषण गोयल ने निर्देश दिए कि इस टेंडर को जनस्वास्थ्य विभाग को भेज दिया जाए ताकि वह इसे चेक करें और बनाएं। साथ ही इसी सेक्टर 19 में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 615.28 लाख रुपये की लागत का टेंडर मंजूरी के लिए रखा गया जिसके तहत फायर फाइटिंग, बाउंडरी वाल, गेट एवं अन्य कार्यों किए जाने थे। महापौर ने लागत पर ऐतराज जताते हुए टेंडर को पुन: इंजीनियरिंग को देखकर सही लागत के साथ लाने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर बैठक में निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, डीएमसी अपूर्व चौधरी, सीनियर अकाउंट आफिसर विकास कौशिक, पार्षद सुनीत सिंगला, गुरमेल कौर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed