{"_id":"5d9a438f8ebc3e93ca6f8c12","slug":"the-character-of-rama-leave-anger-chandigarh-news-pkl353008597","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम के किरदार ने असल जीवन में गुस्सा छुड़ा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम के किरदार ने असल जीवन में गुस्सा छुड़ा दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से कराई जा रही रामलीला वर्षों पुरानी है। इस रामलीला में वहीं के अधिकारी व कर्मचारी किरदार निभाते हैं। अच्छा किरदार निभाना ही उनका उद्देश्य नहीं है, वह अच्छे काम को असल जीवन में भी उतारते हैं। उन्हीं में से एक है असिस्टेंट रजिस्ट्रार राजन शर्मा। वह 25 साल से भगवान राम का रोल अदा कर रहे हैं। कहते हैं कि रोल अदा करते करते जीवन में गुस्सा खत्म हो गया। धैर्य भी रोल के जरिये ही आया। रामलीला के किरदार ने जिंदगी जीना आसान कर दिया।
पीयू में हरीनाम संकीर्तन प्रचार मंडल, अर्चना एम्चोयर ड्रामेटिक क्लब की ओर से हर साल रामलीला का आयोजन पीयू के रामलीला ग्राउंड में होता है। यहां की रामलीला प्रसिद्ध है। साथ ही दशहरा वाले दिन हजारों लोग यहां पहुंचते हैं। पीयू के अधिकारी व कर्मचारी ही रामलीला में किरदार निभाते हैं। असिस्टेंट रजिस्ट्रार राजन शर्मा कहते हैं कि उनके पिता शांति प्रकाश शर्मा पहले राम का रोल अदा करते थे। अब मैं राम का किरदार निभाता आ रहा है। वर्षों से यह कार्य चल रहा है। बेटा करण शर्मा भी रामलीला में छोटे छोटे किरदार निभा रहा है। वह भी इसकी ट्रेनिंग ले रहा है। कहते हैं कि रामलीला आयोजन में पैसे को लेकर कुछ संकट होता है। आपसी कलेक्शन इसके लिए किया जाता है। पीयू की ओर से भी काफी मदद मिलती है।